Toxic Event: यश की 'टॉक्सिक' के इवेंट में हादसा, चार छात्र हुए घायल, इन पर हुई FIR दर्ज

टॉक्सिक के इवेंट में हादसा
Toxic Movie Event: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है. उससे पहले मेकर्स ने बीती रात हैदराबाद में एक बड़ा प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया. पर इस इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करीब चार छात्र घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने एफआईआप दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है.
22 अगस्त की रात हैदराबाद के मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी के बड़े से मैदान में ‘टॉक्सिक’ का एक इवेंट रखा गया था. इसमें अभिनेता यश, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और कई अन्य हस्तियां पहुंचे थे. सितारों से भरी इस महफिल के गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में आम फैंस और छात्र वहां पहुंचे थे. कुछ छात्र वहां साउंड सिस्टम और लाइटों के लिए लगाए गए लोहे के पाइपों पर चढ़ गए.
#Yash was shocked, stopped his speech, and asked the security team to check on the situation after a minor accident occurred at the #TOXIC event.. pic.twitter.com/n43a6dKASs
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) August 23, 2026
यश के बोलते वक्त हादसा
यश जब बोल रहे थे तो वहां का माहौल और ज्यादा एनर्जेटिक हो गया था. यश को देखने और सुनने के लिए लोग वहां जोखिम उठाकर ऊपर चढ़ गए. तभी अचानक कुछ लोग नीचे गिरे और फिर लोहे से बना पूरा साउंड सिस्टम भी गिर गया. इस हादसे में चार छात्र जख्मी हो गए. यश ने जैसे ही ये सब देखा उन्होंने अपनी स्पीच रोक दी. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से वहां पहुंचने के लिए कहा.
किन के खिलाफ हुई FIR?
साइबराबाद पुलिस ने इस घटना के संबंध में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. घटना स्थल मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट के प्रबंधन और फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के प्री-रिलीज़ कार्यक्रम का आयोजन करने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. साउंड बॉक्स गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More