Toxic OTT Release: टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज पर लगा ग्रहण, मेकर्स को झेलना पड़ा 200 करोड़ का नुकसान? - toxic ott release in trouble after 200 crore streaming rights deal not done after yash movie flop

साउथ सुपरस्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

यश की फिल्म टॉक्सिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

यश की फिल्म टॉक्सिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में टॉक्सिक

  2. मेकर्स ने ओटीटी डील के लिए रखी थी डिमांड

  3. यश की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को देखा जा रहा था। लेकिन जैसी ही ये फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों ने इसको देखा तो उसके बाद टॉक्सिक की असलियत सामने आ गई।

खराब कहानी की वजह से यश की ये मूवी असफलता की भेंट चढ़ गई और इस वजह से अब टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज (Toxic) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिसकी वजह से फिल्म को ओटीटी पर आने में समय लग सकता है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज में फंसा पेंच

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज में अभी देरी हो सकती है। दरअसल थिएटर्स रिलीज से इस मूवी को 150 करोड़ का ओटीटी रिलीज का प्रस्ताव मिला था और मेकर्स के 200 करोड़ से ज्यादा के सौदा में भरोसा रखे हुए थे। लेकिन अब पहले के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिली है। खराब कमर्शियल परफॉर्मेंस के बाद अब अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए ऑफर घटकर 30 करोड़ तक आ गए हैं। 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर आते ही दुलकर सलमान की I'M Game ने मचाया तहलका, पहले ही दिन यश की Toxic को पछाड़ा

toxicott

26 अगस्त को निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने के बाद ये मूवी औंधे मुंह गिर गई। अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। 

yash upcoming movies (1)

इस तरह से फिलहाल यश की टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है। अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इस मूवी को कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन ये साफ हो गया है कि बॉक्स ऑफिस के अलावा ओटीटी डील में भी टॉक्सिक के मेकर्स को घाटा झेलने को मिल सकता है। 

टॉक्सिक का खराब प्रदर्शन

यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया स्टारर टॉक्सिक की रिलीज को 12 दिनों का समय बीत चुका है। गौर किया जाए इसकी कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो अब तक ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 245 करोड़ का कारोबार कर सकी है, जबकि दूसरी तरफ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 338 करोड़ तक पहुंच पाया है। बताया जा रहा है कि मूवी का बजट 500 करोड़ के आस-पास है।