Toxic Trailer में दिखा यश का खतरनाक गैंगस्टर अवतार, 4.38 मिनट का वीडियो करता है रोंगटे खड़े
रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डार्क गैंगस्टर दुनिया में यश का रॉ एक्शन, रोमांस और नया अवतार फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।
‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब मेकर्स ने फिल्म का मोस्ट अवैटेड ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें यश एक बेहद डार्क और स्टाइलिश गैंगस्टर अवतार में नजर आते हैं। ट्रेलर में रॉ एक्शन, क्राइम, पावर, धोखे और रोमांस की झलक देखने को मिलती है। डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म में यश के कई इंटेंस अवतार नजर आते हैं, जबकि कहानी के कई अहम हिस्सों को अभी पर्दे के पीछे रखा गया है। ट्रेलर ने फिल्म की दुनिया और यश के किरदार को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘Toxic’ के ट्रेलर में यश का कैसा दिखा गैंगस्टर अवतार?
ट्रेलर यश को खतरे, ताकत और अपराध से भरी एक डार्क दुनिया में पेश करता है। उनका रफ और इंटेंस लुक शुरुआत से ही ध्यान खींचता है। अलग-अलग अवतारों में नजर आ रहे यश के किरदार के आसपास क्राइम, पावर और विश्वासघात का खेल दिखाई देता है। ट्रेलर में बड़े स्तर के एक्शन सीक्वेंस और आमने-सामने की भिड़ंत भी दिखाई गई हैं। मेकर्स ने कहानी के कई बड़े राज छिपाकर रखे हैं, जिससे यश के किरदार और उसकी असली भूमिका को लेकर सस्पेंस बना रहता है।
यह भी पढ़ें : Toxic Trailer से पहले वायरल हुईं कियारा आडवाणी की ये 8 PHOTO, देखकर फटी रह गईं लोगों की आंखें

‘Toxic’ में एक्शन के साथ रोमांस भी होगा?
ट्रेलर में एक्शन के साथ रोमांटिक एंगल की भी झलक मिलती है। फिल्म सिर्फ गैंगस्टर और माफिया की कहानी तक सीमित नहीं लगती, बल्कि किरदारों के बीच के रिश्तों और इमोशनल कनेक्शन को भी जगह दी गई है। यश के किरदार की जिंदगी में रिश्तों की भूमिका कितनी अहम होगी, यह फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि, एक्शन, रोमांस और इमोशन का यह कॉम्बिनेशन ‘टॉक्सिक’ को यश की पिछली फिल्मों से अलग तरह का कमर्शियल एंटरटेनर बनाने का संकेत देता है।
‘Toxic’ में कौन-कौन से स्टार्स नजर आएंगे?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ में यश लीड रोल में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘केजीएफ’ के बाद यश एक बार फिर बेहद इंटेंस किरदार के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी और विजुअल वर्ल्ड को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है, इसलिए यह यश के करियर की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। ‘Toxic: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।