Toxic Trailer Review: यश का स्वैग देख दीवाने हुए फैंस, किसी ने कहा- ‘बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे’, तो किसी ने बताया ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’

Toxic Trailer Review: यश की मच अवेटेड टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना नहीं सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट की भी सराहना कर रहे हैं.

Toxic Trailer Review: यश की मच अवेटेड टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना नहीं सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट की भी सराहना कर रहे हैं.

author-image

New Update

Toxic (3)

Photograph: (KVN PRODUCTIONS/Youtube)

Toxic Trailer Review: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक' (Toxic) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. हर कोई यश के लुक के बारे में बात कर रहा है. ट्रेलर में यश का एकदम अलग और खतरनाक अवतार दिखने को मिला. इतना ही नहीं यश के जबरदस्त एक्शन, शानदार विजुअल्स और डार्क वर्ल्ड ने फैंस का ध्यान खींच लिया. ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर जमकर शानदार रिएक्शन दिए हैं. किसी ने यश के लुक और एक्टिंग को उनका अब तक का सबसे शानदार अवतार बताया, तो किसी ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास की तारीफ की है. वहीं नयनतारा की आवाज और पिता-बेटे के इमोशनल को लेकर भी बात हो रही है. आइए जानते हैं कि लोग ट्रेलर देखने के बाद कैसे रिएक्शन दे रहे हैं. 

यश का नया अवतार देख फैंस हुए हैरान

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर की सबसे बड़ी खास बात यश का किरदार है. एक्टर इस बार पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी अलग और डार्क अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर में उनका स्वैग, स्टाइल और एक्शन देखने जबरदस्त है. भारी-भरकम सेट, धांसू एक्शन सीक्वेंस और शानदार विजुअल्स बड़े पर्दे वाला एक्सपीरियंस देते हैं.  ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर Nona Prince ने इसे शानदार बताया. उन्होंने कहा, 'उन्हें पहले से लग रहा था कि मेकर्स फिल्म की सबसे अच्छी चीजें छिपाकर रख रहे थे और ट्रेलर में सामने आए विजुअल्स ने उनकी उम्मीदों को सही साबित कर दिया.' उन्होंने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की और खास तौर पर कियारा आडवाणी को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सभी ने अपने करियर का बेहतरीन काम किया है. खास तौर पर उन्हें यश की एक्टिंग ने सबसे ज्यादा हैरान किया. उन्होंने यहां तक कहा कि यश को देखकर यकीन करना मुश्किल है कि वह फिल्म में दोनों किरदार निभा रहे हैं. साथ ही उन्होंने फिल्म के इमोशनल एंगल की भी तारीफ की. 

The #Toxic Trailer is FANTASTIC!
I was right, they were saving the best stuff, such stunning visuals!
I feel each actor in the film has given career best performance - #KiaraAdvani 🙌
OMG Yash, cannot believe it's the same actor doing both roles!!
Emotional core struck so well pic.twitter.com/sLu4e7NN6l

— Nona Prince (@nonaprinceyt) August 8, 2026

‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’ लगा यश का स्वैग

ट्रेलर को लेकर  Manoz Kumar नाम के एक्स यूसर ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के काम की जमकर तारीफ की. उनके मुताबिक यह ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’ लेवल का डायरेक्शन है.  उन्होंने फिल्म के स्वैग को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की. उनके मुताबिक ‘टॉक्सिक’ एक बड़े लेवल की मास और क्रूर एक्शन फिल्म लग रही है, जिसे ग्लोबल ऑडियंस को फोकस में रखकर बनाया गया है. मनोज ने ट्रेलर के एक्शन और यश की स्क्रीन प्रेजेंस ने की जमकर तारीफ की.

— Manoz Kumar (@ManozTalks) August 8, 2026

नयनतारा की आवाज के फैन हुए फैंस

ट्रेलर में नयनतारा की प्रेजेंस ने भी फैंस का ध्यान खींचा. चेतन पटेल नाम के एक्स यूजर ने नयनतारा की आवाज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'वह नयनतारा को हजार घंटे तक सुन सकते हैं और इसके बाद भी वह उनकी आवाज को और सुनना चाहेंगे. चेतन को नयनतारा की आवाज में एक अलग तरह की शांति और खूबसूरती दिखाई दी. उन्होंने कहा कि कुछ आवाजें सिर्फ कानों तक नहीं पहुंचतीं, बल्कि सीधे दिल में उतर जाती हैं. 

I could listen to Nayanthara speak for 1000 hours and still ask for more. 🥹❤️

That voice… that calmness… that grace. ✨
Some voices don’t just reach your ears, they touch your heart. ❤️

Nayanthara, what a beautiful voice you have! 🫶🏻🥹#Nayanthara#toxic#yash

— ಚೇತನ್ ಪಟೇಲ್ (@Chethan64923028) August 8, 2026

हर फ्रेम बड़े पर्दे के लिए बना है!

ट्रेलर को लेकर CINE SPACE ने भी अपना रिएक्शन दिया. उनके मुताबिक ट्रेलर देखने के बाद ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं और फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने पर जबरदस्त माहौल बनने वाला है. उन्होंने कहा कि हर फ्रेम बड़े पर्दे क लिए है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि यश अब बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं. 

पिता-बेटे के इमोशन ने भी जीता फैंस का दिल

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर DarkShadow ने ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर को देखने के बाद लिखा, 'शानदार दुनिया, पिता-बेटे के इमोशन और ऐसी हिंसा जो पहले नहीं देखी गई. उन्होंने कहा कि यश मुकाबला करने नहीं आ रहे बल्कि वो बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रहे हैं.'

WORLD BUILDING 🌍💥 + FATHER & SON EMOTIONS ❤️‍🔥 + NEVER SEEN BEFORE VIOLENCE ☠️🔥
YASH ISN'T COMING TO COMPETE... HE'S COMING TO RULE THE BOX OFFICE! 🥵👑#TOXICpic.twitter.com/evS28VDRrY

— ᎠᥲʀκSʜᴀᴅᴏᴡ😈 (@the_batman_07) August 8, 2026

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट कई बार टली थी. सबसे पहले फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज करने की योजना थी. उस समय इसकी टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से होने वाली थी और फिर बाद में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से इसकी डेट टाल दी थी. इसके बाद भी कई बार फिल्म रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है. हालांकि, अब मेकर्स ने फाइनली इसे 26 अगस्त को रिलीज करने की घोषणा कर दी है.