Toxic Trailer Update: 'रामायण' के बाद अब Toxic की बारी, इस दिन रिलीज होगा यश की फिल्म का ट्रेलर

Toxic Trailer Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से यश लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस ट्रेलर में रॉकिंग स्टार यश को रावण के दमदार अवतार में देखकर हर कोई हैरान रह गया. ट्रेलर में सारी लाइमलाइट और तारीफें यश अकेले ही बटोर गए. सोशल मीडिया पर उनका रावण वाला लुक लगातार ट्रेंड कर रहा है. लेकिन यश यहीं नहीं रुकने वाले हैं. ‘रामायण’ के बाद यश अब टॉक्सिक से धमाका करने के लिए तैयार है. ‘रामायण’ को लेकर बने बज के बीच ‘टॉक्सिक’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि इस फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा.

‘रामायण’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर देश के साथ विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है. इसे देखकर लोग रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकारों के साथ VFX की भी तारीफ कर रहे हैं. मगर इस ट्रेलर में सबसे ज्यादा यश ने वाहवाही बटोरी. ‘रामायण’ से धमाका करने के बाद यश अब ‘टॉक्सिक’ से तहलका मचाने आ रहे हैं.

टॉक्सिक का ट्रेलर कब आएगा?

‘टॉक्सिक’ के मेकर्स फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज करने की तैयारी में हैं. इसके लिए बेंगलुरु में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट के शामिल होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद मेकर्स पूरे भारत में कई शहरों में जबरदस्त प्रमोशन टूर करेंगे. यश ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट और इसके साथ नया पोस्टर भी रिवील किया.

यह भी पढ़ें –रामायण के ट्रेलर से यश के 6 बेस्ट फ्रेम, 4 मिनट में दिखा रावण का ऐसा कहर, फैन्स बोले- ये बेस्ट कास्टिंग है

The countdown has begun…#ToxicTrailer on 08-08-2026.#Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups In Cinemas Worldwide from 26-08-2026. #ToxicTheMovie#ToxicOn26thAug#Nayanthara @advani_kiara #TaraSutaria @rukminitweets @humasqureshi @GeetuMohandas @TheKVNofficial @RaviBasrur pic.twitter.com/F7NXyue1Bf

— Yash (@TheNameIsYash) August 1, 2026

टॉक्सिक की पूरी कास्ट

एक्शन-थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने को-राइट और डायरेक्ट किया है. यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, अमित तिवारी समेत कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर ने तैयार किया है. वहीं, इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर JJ Perry ने फिल्म के कई बड़े एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए हैं, जबकि कुछ हिस्सों की एक्शन कोरियोग्राफी अनबरिव की जोड़ी ने संभाली है. केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मशहूर सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि ने की है.

कई भाषाओं में होगी रिलीज

कन्नड़ और अंग्रेजी के अलावा ‘टॉक्सिक’ मलयालम, तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज होगी. इससे पहले मेकर्स फिल्म का एक टीजर रिलीज कर चुके हैं, जिसमें फिल्म की फीमेल लीड स्टारकास्ट की झलक दिखाई गई थी. करीब 1 मिनट 44 सेकेंड के इस वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी की झलक देखने को मिली थी. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के रोमांटिक गाने ‘तबाही’ की झलक भी शेयर की थी, जिसमें यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री देखने को मिली.

टॉक्सिक रिलीज डेट

बता दें कि ‘Toxic’ पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 4 जून कर दी गई. इसके बाद मेकर्स ने बेहतर ग्लोबल रिलीज विंडो को देखते हुए फिल्म को एक बार फिर पोस्टपोन किया और अब ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button