Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' सिर्फ शोर या है असली धमाका, फिल्म देखने के बाद क्या बोली ऑडियंस? - toxic x review is yash film worth watch know audience reactions
Toxic X Review: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखने लायक है या नहीं, जानिए इस बारे में...

टॉक्सिक का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
सिनेमाघरों में आई टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स
केजीएफ के बाद अल्फा मेल रोल में यश का धांसू कमबैक
यश की फिल्म देखकर ऑडियंस कैसा रिएक्शन दे रहे हैं?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक में एक बार फिर यश अल्फा मेल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका है। यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और नयनतारा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म को लेकर लंबे समय से बेताबी देखी जा रही थी। अब चूंकि फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच गई है तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म को देखकर ऑडियंस क्या कह रही है...
टॉक्सिक की सबसे बड़ी खूबी यश
एक यूजर ने एक्स हैंडल पर फिल्म के इंटरवल की जमकर तारीफ की है। यूजर ने लिखा, "टॉक्सिक रिव्यू- सबसे जबरदस्त इंटरवल सीक्वेंस है। यश की स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त है, वे बड़े पर्दे पर बहुत आसानी से छाए हुए हैं। टॉक्सिक की सबसे बड़ी खूबी यश ही हैं।"
#ToxicReview : INTERVAL : Magnificent
MASSIEST INTERVAL SEQUENCE 💥🔥🔥
-Yash has GODLY Screen Presence, He is just owning the Silver Screen so casually. The Biggest Asset of Toxic is YASH !!!!!
- The Production value of Toxic is INSANE, I’m genuinely impressed, Every frame…
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) August 26, 2026
साथ ही यूजर ने कियारा आडवाणी की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। उनकी यश के साथ केमिस्ट्री जबरदस्त है। फिल्म का VFX भी कमाल का है। यूजर ने कहा, "एक्शन सीन बहुत ही जबरदस्त और हिंसक हैं। इंटीमेट सीन बहुत हॉट हैं। यह फिल्म सच में टॉक्सिक है।"
टॉक्सिक के आगे पिट जाती धुरंधर 2?
एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद दावा किया है कि अगर धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को टॉक्सिक रिलीज हो जाती तो शायद रणवीर सिंह की फिल्म फ्लॉप हो जाती। यूजर ने लिखा, "अगर टॉक्सिक का मुकाबला मार्च में 'धुरंधर' से हुआ होता, तो 'धुरंधर' बुरी तरह फ्लॉप हो जाती। टॉक्सिक सच में इतनी जबरदस्त है। यश और कियारा की केमिस्ट्री कमाल की है। यह आसानी से उस प्रोपेगैंडा फिल्म 'धुरंधर' के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।"
If #Toxic had clashed with Dhurandhar in March, Dhurandhar would have been a total disaster.
Even a dog wouldn’t watch it. 😂
Toxic is THAT good. 🔥🔥
Yash and Kiara’s chemistry is on another level.
It will easily break all the records of that propaganda movie…
— Jitesh (@Chaotic_mind99) August 26, 2026
कैसा है फिल्म का स्क्रीनप्ले?
एक यूजर ने कहा, "अभी टॉक्सिक देखी। सबसे पहले तो यह कहूंगा कि यश का काम जबरदस्त है। डबल रोल में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, स्टाइल और चार्म ने पूरी फिल्म को संभाले रखा है। स्क्रीन पर वे कमाल के लगते हैं। उनमें एक अलग ही सिनेमैटिक अट्रैक्शन है। लेकिन तारीफ बस यहीं तक है।"
Just watched #ToxicTheMovie . Let me start by saying Yash is absolutely phenomenal. His screen presence, style, and charm in a dual role completely carry the film. He looks incredible on screen pure cinematic magnetism.
BUT… that's where the praise ends. The reality is the… pic.twitter.com/RiWDv6Bpkq
— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) August 26, 2026
यूजर ने फिल्म की आलोचना भी की है। आगे लिखा गया है, "असलियत यह है कि फिल्म पर केजीएफ का बहुत ज्यादा असर है। यह देखने में तो भव्य है, लेकिन इसमें कहानी या कंटेंट से ज्यादा स्टाइल पर ध्यान दिया गया है। स्क्रीनप्ले थकाऊ है, कहानी बहुत धीरे आगे बढ़ती है और इतने सारे स्लो-मोशन एक्शन सीन होने के बावजूद, इमोशनल जुड़ाव बिल्कुल नहीं बन पाता। कहानी के मामले में यह फिल्म बहुत निराश करती है।"
Telugu syndicate doing negativity but people are loving the #Toxic movie pic.twitter.com/KXnIJeDrJ2
— Shikhar Sagar (@crazy__shikhu) August 26, 2026
— Silly Mid-On 🏴 (@Out_2Box) August 26, 2026
वहीं, सोशल मीडिया पर लोग फिल्म देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अभिनेता का केजीएफ वाला कमबैक हो गया है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Toxic की सुनामी, टूटा 'बाहुबली 2' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; एडवांस कलेक्शन उड़ा देगा होश