'Toxic' के नए गाने 'मदहोश' का Youtube पर कब्जा, 24 घंटे में मिले करोड़ों व्यूज, ट्रेंडिंग लिस्ट में मचाया गदर - yash and tara sutaria hot chemistry in toxic song madhosh trending on youtube with 15 million views in 24 hours
तारा सुतारिया और यश के टॉक्सिक के दूसरे गाने 'मदहोश' ने यूट्यूब पर गदर मचा दिया है। 24 घंटे के अंदर रोमांटिक ट्रैक को करोड़ों में व्यूज मिले। ...और पढ़ें

'मदहोश' गाने ने यूट्यूब पर मचाया गदर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। जहां एक तरफ सनी देओल अपनी फिल्म 'बंटवारा: 1947' के साथ आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यश की मच-अवेटेड गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) भी इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
कियारा आडवाणी पर फिल्माए गए धमाकेदार गाने 'तबाही' की सफलता के बाद, अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'मदहोश' (Madhosh) भी रिलीज कर दिया है। इस रोमांटिक ट्रैक में यश के साथ तारा सुतारिया की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर तबाही मचा दी है। गाने को अब तक कितने व्यूज मिले हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।
यूट्यूब दर्शकों को भी 'टॉक्सिक' के गाने ने किया 'मदहोश'
फिल्म 'टॉक्सिक' के लेटेस्ट रिलीज गाने 'मदहोश' का म्यूजिक तनिष्क बागची, अर्सलान निजामी और सैय्यद मुराद गिलानी ने मिलकर कंपोज किया है, जबकि इसे सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गाने में तारा सुतारिया और यश के लव एंगल को दिखाया गया है, लेकिन इसके बीच में कियारा आडवाणी और नयनतारा की भी एक खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।
'टॉक्सिक' के इस रोमांटिक ट्रैक को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। 21 जुलाई को रिलीज किए गए इस गाने को 24 घंटे के अंदर ही 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह YouTube पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के व्यूज लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस बांध रहे तारीफों के पुल
यश और तारा सुतारिया की 'टॉक्सिक' में शानदार केमिस्ट्री की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्रोडक्शन डिजाइन से लेकर कैमरा वर्क तक, सब कुछ टॉप क्लास है। पहले 'तबाही' और अब 'मदहोश' ने साबित कर दिया है कि टॉक्सिक बड़े पर्दे के लिए बनी है। फिल्म का मूड और माहौल एक अलग ही लेवल का है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यश और तारा सुतारिया की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बिल्कुल इलेक्ट्रिक है! 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।"

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "राया और गंगा का स्टाइल, एटीट्यूड और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। दोनों का हर फ्रेम करिश्मे और जबरदस्त स्वैग से भरा हुआ है।" बता दें कि यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।