धांसू है Toyota की इस बड़ी फैमिली कार का फेसलिफ्ट, लॉन्च से पहले सामने आए फोटो, इंटीरियर भी लीक

Aug 30, 2026 11:32 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट जल्द मार्केट में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में इसके नए स्पाइ शॉट्स और एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहली बार अपकमिंग इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट के इंटीरियर की झलक देखने को मिली है।

Toyota Innova Hycross

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

Toyota Innova Hycross

केवल

₹24,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

Toyota Innova Hycross के फेसलिफ्ट मॉडल को इंडियन मार्केट में बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है और अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके कई टेस्ट म्यूल देखे जा चुके हैं। हाल ही में इसके नए स्पाइ शॉट्स और एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहली बार अपकमिंग इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट के इंटीरियर की झलक देखने को मिली है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Tata Safari

₹ 13.4 - 26.76 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

इंटीरियर में मिलेंगे छोटे बदलाव

नई तस्वीरों को Team-BHP ने शेयर किया है। वीडियो में टेस्ट म्यूल का केबिन मौजूदा इनोवा हाइक्रॉस जैसा ही दिखाई देता है। इसमें डार्क थीम और फैब्रिक सीट्स देखने को मिलती हैं, जबकि डैशबोर्ड का ओवरऑल लेआउट भी मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आता है। हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल में इंटीरियर को कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिल सकती हैं। कंपनी रियर सीट्स में भी वेंटिलेशन का फीचर ऑफर कर सकती है। हायर वेरिएंट्स में ADAS फीचर्स कंटिन्यू रहने की उम्मीद है। केबिन के कलर और अपहोल्स्ट्री में भी बदलाव करके इसे ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट

एसयूवी जैसा होगा नया फ्रंट डिजाइन

स्पाइ शॉट्स से यह साफ है कि इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट के फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव किया जाएगा। मौजूदा एमपीवी जैसा फ्रंट प्रोफाइल छोड़कर टोयोटा इसे ज्यादा सीधा और एसयूवी जैसा लुक दे सकती है। इसके डिजाइन में हाल ही में आई हाइलक्स की झलक देखने को मिल सकती है। टेस्ट म्यूल में हेडलैंप मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्लिम दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इनका एक्सटीरियर साइज काफी हद तक एक जैसा रखा जा सकता है, लेकिन अंदर के LED एलिमेंट्स को नए डिजाइन में ऑफर किए जाने की उम्मीद है। नई ग्रिल भी हाइलक्स से इंस्पायर्ड लग रही है। इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जिसमें LED प्रोजेक्टर फॉग लैंप और फॉक्स स्किड प्लेट दी जा सकती है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट

साइड और रियर डिजाइन में सीमित बदलाव

साइड प्रोफाइल में मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। टेस्ट म्यूल में अलॉय व्हील का डिजाइन भी मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आता है, लेकिन प्रोडक्शन वर्जन में टोयोटा नए डिजाइन के अलॉय व्हील दे सकती है। रूफ पर शार्क-फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ और इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर भी मौजूद रहेंगे। रियर लुक में बदलाव की संभावना कम है। टेललैंप का बाहरी आकार शायद पहले जैसा रहे, लेकिन इसके अंदर LED एलिमेंट्स की पोजिशन बदली जा सकती है। रियर बंपर में भी मामूली बदलाव और फॉक्स स्किड प्लेट मिलने की उम्मीद है।

मौजूदा पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन रहेंगे जारी

इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में मौजूदा पावरट्रेन को ही ऑफर किया जा सकता है। इसमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 173 PS की पावर और 204 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन भी जारी रहेगा। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर करीब 184 PS का कंबाइंड आउटपुट देते हैं और इसे e-CVT गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाता है।

लॉन्च टाइमलाइन

कंपनी इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसके डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट में देखने को मिलेगा, जबकि केबिन में नए फीचर्स और प्रीमियम टच के साथ इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा मॉडर्न बनाने की कोशिश की जाएगी।