TRAI 30 Days Recharge New Rules: मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब 13 नहीं केवल 12 बार करना होगा रिचार्ज, राघव चढ्ढा ने दिया TRAI का धन्यवाद
Mobile 30 Days Recharge Plan: देश के प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए राहत की खबर है। ग्राहकों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान और केवल वॉइस कॉल व SMS की सुविधा वाले प्लान मिलेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने के अधिक विकल्प देना है। इसे लेकर राघव चढ्ढा ने TRAI का धन्यवाद दिया है.
28 दिन के रिचार्ज से मिलेगी राहत
अब तक 28 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान के कारण ग्राहकों को सालभर में करीब 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। वहीं, 30 दिन की वैधता वाले प्लान से पूरे साल में 12 रिचार्ज से काम चल सकता है। इससे ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से राहत मिलेगी। हालांकि, यह सुविधा संबंधित टेलीकॉम कंपनियों के उपलब्ध प्लान और उनकी शर्तों पर निर्भर करेगी।
बिना इंटरनेट डेटा वाले प्लान का भी विकल्प
नए नियमों के तहत ऐसे ग्राहकों के लिए केवल वॉइस कॉल और SMS वाले रिचार्ज प्लान का विकल्प भी होगा, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है। इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा मिल सकता है, जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल करने और मैसेज भेजने के लिए करते हैं। ऐसे ग्राहकों को डेटा वाले प्लान पर अतिरिक्त पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, यदि उनकी जरूरत के मुताबिक केवल कॉल और SMS वाला प्लान उपलब्ध है।
कम बजट वाले ग्राहकों को मिलेगा फायदा
इस पहल से कम बजट में मोबाइल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी अधिक विकल्प मिलने की उम्मीद है। कई ग्राहक केवल जरूरी फोन कॉल के लिए मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, लेकिन उन्हें अपनी जरूरत से ज्यादा सुविधाओं वाले प्लान चुनने पड़ते हैं। नए प्रावधानों का उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक प्लान चुनने की सुविधा देना है, ताकि मोबाइल सेवाओं पर होने वाला खर्च उनकी जरूरत और बजट के अनुरूप रहे।
11 मार्च को संसद में उठाया गया था मुद्दा
इस बदलाव की जानकारी साझा करते हुए संबंधित जनप्रतिनिधि ने बताया कि कई लोगों ने सीमित और लचीलेपन की कमी वाले रिचार्ज विकल्पों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की थीं। इन समस्याओं को देखते हुए 11 मार्च को संसद में यह मुद्दा उठाया गया था। मांग की गई थी कि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प दिए जाएं और किफायती रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराए जाएं।
सरकार और TRAI का जताया आभार
Good news for Prepaid Mobile Users in India
The Govt just introduced Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026, consumers will now have:
• 30-day recharge plans, reducing the need for 13 monthly recharges to 12 in a year
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 27, 2026
• Voice and SMS-only plans… pic.twitter.com/mfWVfMWNqR
इस पहल के लिए राघव चढ्ढा ने भारत सरकार और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का आभार जताया गया है। इसका उद्देश्य मोबाइल ग्राहकों को रिचार्ज के मामले में अधिक सुविधा और विकल्प देना है। हालांकि, अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के प्लान की कीमत, उपलब्धता और लागू होने की तारीख की जानकारी के लिए ग्राहकों को संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या रिचार्ज ऐप देखना चाहिए।
इसके अनुसार अब कंपनियों (Telecom Compeny) को अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले प्लान देना जरूरी होगा। इतना ही नहीं उन्हें हर महीने एक तय तारीख पर रिन्यू करने का आॅप्शन भी देना होगा। साथ ही इसमें 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक प्लान भी देना होगा।
Budhaditya Yog 2026: कन्या राशि में बना शक्तिशाली योग, वर्ष मेंं एक बार होता है इन ग्रहों का मिलन, 26 सितंबर तक का समय इनके लिए है बेहद लकी
हर कंपनी को देना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान
नए नियम के अनुसार 30 दिन (30 Din Wala Sasta Recharge ) से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS Only प्लान भी हर कंपनी को अपने ग्राहकों को देना अनिवार्य होगा। इसका मतलब है कि लंबी वैलिडिटी (Validity Plan) चाहने वाले ग्राहकों के पास भी अब बिना डेटा वाला विकल्प होगा। आपको बता दें TRAI ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि इन प्लान की कीमतों में उचित कटौती भी की जाए। ताकि ये प्लान अन्य डेटा वाले प्लान के मुकाबले में ग्राहकों को सस्ते पड़ें।
Gowahati CJP Leader Detained: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, हिमंता सरकार पर भड़के अभिजीत दिपके, आज होनी थी वॉलंटियर्स की मीटिंग