TRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख| Navbharat Live

Updated On: Aug 08, 2026 | 09:18 PM IST

विज्ञापन

सार

TRAI Vacancy 2026 : TRAI ने Associate Consultant (Technical-ECE) पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 80 हजार रुपये वेतन मिलेगा।

TRAI has invited applications for Associate Consultant (Technical-ECE), offering freshers a monthly salary of Rs 80,000.

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)

विस्तार

TRAI Jobs : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में Associate Consultant (Technical-ECE) पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास पहले से नौकरी का अनुभव होना जरूरी नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक TRAI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 80,000 रुपये का निश्चित वेतन मिलेगा। इसके अलावा 8,000 रुपये प्रति माह परिवहन भत्ता भी दिया जाएगा। नियुक्ति शुरुआत में एक साल के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और संगठन की जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

TRAI ने एसोसिएट कंसल्टेंट पद पर भर्ती निकाली

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Electronics, Communication या Telecommunication में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा ME, MTech, MBA या PhD जैसी उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 6 अगस्त 2026 को 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

चयनित उम्मीदवार को TRAI के नई दिल्ली मुख्यालय में काम करना होगा। Associate Consultant की जिम्मेदारियों में दूरसंचार और प्रसारण से जुड़े तकनीकी एवं विकास संबंधी विषयों का अध्ययन, अलग-अलग पहलुओं का विश्लेषण, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाओं का अध्ययन, परामर्श पत्र तैयार करने में सहयोग और आंकड़ों का विश्लेषण शामिल होगा।

ये खबर भी पढ़ें : Konkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

उम्मीदवार 27 अगस्त तक आवेदन करें

उम्मीदवारों का चयन TRAI की चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, संचार कौशल और इंटरव्यू में प्रदर्शन समेत अन्य जरूरी मानदंडों को देखा जाएगा। खास बात यह है कि पूर्व कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है, इसलिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री पूरी कर चुके फ्रेशर्स के पास भी आवेदन करने का अच्छा मौका है।

इच्छुक उम्मीदवार TRAI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल vacancies.trai.gov.in पर जाकर ‘Apply Online’ लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना फॉर्म भर देना चाहिए।

Follow Navbharatlive whatsapp