Train Derail:ओडिशा के पुरी स्टेशन के पास टला एक बड़ा हादसा; पटरी से उतरी तालचेर-पुरी ट्रेन
देश
- Edited by: रवि वैश्य
- Updated Aug 14, 2026, 05:16 PM IST
ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया, शुक्रवार (14 अगस्त) को तालचेर से पुरी जाने वाली के मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। किसी के घायल होने की भी खबर नहीं है।
![]()
पटरी से उतरी तालचेर-पुरी ट्रेन
ओडिशा में पुरी स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। तालचेर से पुरी जा रही MEMU पैसेंजर ट्रेन, पुरी स्टेशन से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर पटरी से उतर गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुई। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और किसी के घायल होने की भी खबर नहीं है।
रेलवे स्टाफ और RPF तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पटरी से उतरी ट्रेन को हटाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि ट्रेन की आवाजाही में थोड़ी रुकावट आई, लेकिन दूसरी ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
घटना पुरी रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर दूर पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुई
बताते हैं कि घटना पुरी रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर दूर पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुई, शुक्र इस बात का रहा कि ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी, इसलिए किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है साथ ही अब तक किसी के घायल होने की खबर भी सामने नहीं आई है।
यात्रियों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया
यह घटना होने के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया है। रेलवे विभाग जल्द से जल्द यातायात सुचारू करने में जुटा है। इस घटना से अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर इसका कोई असर नहीं पड़ा वहीं बताते हैं कि पटरी से उतरी ट्रेन को हटाने का काम शुरू हो गया हैं। और रेलवे कर्मचारी रूट क्लियर करने में जुटे हैं।
ट्रेन किस कारणों से ट्रैक से उतरी इसका सटीक कारण अभी साफ नहीं हो पाया है वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।
![]()
रवि वैश्यauthor
रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article