Trapped Inside a Car: कार के अंदर फंस गए तो भूलकर भी न करें ये गलती, जान बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
Sat, 22 Aug 2026 11:38 AM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Aug 2026 11:38 AM IST
सार
Get Trapped Inside a Car: किसी हादसे, पानी भरने या तकनीकी खराबी के कारण कार के दरवाजे अचानक लॉक हो जाएं तो घबराहट बढ़ जाती है। ऐसे समय में जल्दबाजी के बजाय सही तरीके से कोशिश करना जरूरी है। कुछ आसान कदम आपकी जान बचाने में मदद कर सकते हैं।
कल्पना कीजिए कि आप कार में बैठे हैं और अचानक किसी वजह से दरवाजे नहीं खुल रहे। एक पल के लिए घबराहट होना स्वाभाविक है। लेकिन ऐसे समय में सबसे जरूरी है कि आप अपना दिमाग शांत रखें। घबराकर लगातार दरवाजे खींचने या शीशे पर हाथ मारने के बजाय एक-एक करके दूसरे रास्ते आजमाने चाहिए। तो आज की इस खबर में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप लॉक्ड कार से आसानी से बाहर आ सकते हैं।
अचानक कार के दरवाजे हो जाएं लॉक तो क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले सभी दरवाजे चेक करें
अगर कार का एक दरवाजा नहीं खुल रहा है तो तुरंत यह न मानें कि सभी दरवाजे लॉक हैं। आगे और पीछे के सभी दरवाजों के लॉक और हैंडल को आजमाएं। अगर कार में सेंट्रल लॉकिंग की समस्या है तो किसी दूसरे दरवाजे से बाहर निकलने का रास्ता मिल सकता है।
अचानक कार के दरवाजे हो जाएं लॉक तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
खिड़कियां खोलने की कोशिश करें
अगर दरवाजा नहीं खुल रहा है तो तुरंत कार की खिड़कियों को नीचे करने की कोशिश करें। इलेक्ट्रिक विंडो काम कर रही हो तो यह सबसे आसान रास्ता हो सकता है। कई कारों में अलग-अलग विंडो कंट्रोल दिए होते हैं, इसलिए सभी खिड़कियां जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक कार के दरवाजे हो जाएं लॉक तो क्या करें? - फोटो : Kia
डिक्की का रास्ता भी आ सकता है काम
अगर कार के अंदर से डिक्की खोलने का विकल्प मौजूद है और वहां तक पहुंचना संभव है तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ कारों की पिछली सीटें फोल्ड हो जाती हैं, जिससे डिक्की तक पहुंचने का रास्ता मिल सकता है। बाहर निकलने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
अचानक कार के दरवाजे हो जाएं लॉक तो क्या करें? - फोटो : GNCAP
शीशा तोड़ना पड़े तो सावधानी जरूरी
अगर कार के अंदर पानी भर रहा है, आग लग गई है या बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, तो शीशा तोड़ना आखिरी विकल्प हो सकता है। इसके लिए सामान्य स्थिति में हाथ या सिर का इस्तेमाल न करें। कार में मौजूद इमरजेंसी ग्लास ब्रेकर जैसे उपकरण उपयोगी हो सकते हैं।
कार में पानी भर रहा हो तो क्या करें?
अगर कार पानी में फंस गई है तो स्थिति तेजी से गंभीर हो सकती है। ऐसे समय में सीट बेल्ट तुरंत खोलें और जितनी जल्दी संभव हो बाहर निकलने की कोशिश करें। पानी का स्तर बढ़ने का इंतजार न करें। अगर दरवाजा पानी के दबाव की वजह से नहीं खुल रहा है तो खिड़की या उपयुक्त निकास रास्ते का इस्तेमाल करें।
घबराकर समय बर्बाद न करें
ऐसी स्थिति में सबसे बड़ी गलती घबराना है। मोबाइल फोन हाथ में हो तो तुरंत आपातकालीन मदद के लिए कॉल करें और अपनी लोकेशन साझा करें। अगर बच्चे या दूसरे लोग कार में हैं तो पहले उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करें। याद रखें, कार में फंसने की स्थिति में हर सेकंड अहम हो सकता है। इसलिए पहले से कार के सभी दरवाजों, विंडो कंट्रोल और इमरजेंसी फीचर्स की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
Bank Closed Today: आज 22 अगस्त को आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं? यहां करें चेक
Electricity Bill: कौन से घरेलू उपकरण सबसे ज्यादा बिजली खींचते हैं? तीसरे नंबर वाला लगभग हर घर में मौजूद