Trigrahi Yog 2026: आज आषाढ़ अमावस्या पर बन रहा शुभ त्रिग्रही योग, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Trigrahi Yog 2026: 14 जुलाई तक मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महासंयोग से सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों को लाभ और तरक्की देखने को मिलेगी. जानें क्या होगा इसका असर.

Published byNamrata Mohanty

Trigrahi Yog 2026: 14 जुलाई तक मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महासंयोग से सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों को लाभ और तरक्की देखने को मिलेगी. जानें क्या होगा इसका असर.

author-image

New Update

Ashadh Amavasya Trigrahi Yog 2026

Ashadh Amavasya Trigrahi Yog 2026 Photograph: (ai-generated)

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद खास माना जाता हौ. युति से बनने वाले राजयोगों और शुभ योगों का विशेष महत्व होता है. आज यानी 14 जुलाई तक आकाशमंडल में एक ऐसी बेहद शुभ और शक्तिशाली त्रिग्रही योग बन रहा है. बुद्धि और संवाद के कारक बुध ग्रह, ग्रहों के राजा सूर्य और मन के कारक ग्रह चंद्रमा एक साथ मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, मिथुन राशि के स्वामी बुध देव होते हैं. इसलिए, ये अपनी ही राशि में सूर्य और चंद्रमा के साथ उनकी युति का प्रभावशाली लाभ देने वाले हैं. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस त्रिग्रही योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में तरक्की, मान-सम्मान और अचानक धनलाभ होगा. आइए जानते हैं 14 जुलाई तक कौन-कौन सी राशियों को इस त्रिग्रही योग से लाभ मिलने वाला है.

त्रिग्रही योग से इन राशियों को होने वाला है लाभ

1.मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए यह त्रिग्रही योग प्रथम भाव यानी लग्न के भाव में बन रहा है. इसलिए, यह सबसे ज्यादा सकारात्मक बदलाव वाला होने वाला है, जो आपके जीवन में सकारात्कमता लेकर आएगा. आपके आत्मविश्वास में इससे बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. सरकारी और अटके काम भी इस समय पूरे होने लगेंगे. समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन महीने में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी, जानें उपाय

2.सिंह राशि (Leo)

शुभ त्रिग्रही योग से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी मिलेगी. यह युति इनके आय और लाभ के भाव में बन रही है. आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर आप लंबे समय से किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में किया गया निवेश आपको भविष्य में ज्यादा लाभ कमाकर देने वाला होगा. इन्हें मित्रों और वरिष्ठों से भी खूब सहायता मिलने वाली है.

3.कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के स्वामी भी स्वयं बुध देव होते हैं. यह समय इनके करियर और बिजेनस में नए आयाम लेकर आने वाला साबित होगा. इस राशि के दसवें यानी कर्म भाव में युति बन रही है. नौकरीपेशा लोगों को नया और बड़ा पद प्राप्त हो सकता है. इन लोगों को वेतन में वृद्धि हो सकती है. ये खुशखबरियां आपके लिए प्रसन्नता का काम करेगी. इन्हें इस समय मनचाहा ऑफर मिल सकता है. व्यापारियों को भी बड़ी डील मिलने से खूब फायदा होगा.

4.तुला राशि  (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए 14 जुलाई तक का समय भाग्य का साथ दिलाने वाला होगा. इस त्रिग्रही योग से आपके रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. आपके नवम भाव में यह युति बन रही है. इस समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों को करने में ज्यादा रुचि रखेंगे. हायर एजुकेशन प्राप्त करने के लिए समय शुभ है और आपको सफलता मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

त्रिग्रही योग क्या होता है?

त्रिग्रही योग को वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रह संयोग माना जाता है. जब किसी व्यक्ति की कुंडल में या फिर किसी विशेष समय के गोचर पर तीन अलग-अलग ग्रह का एक ही राशि या एक ही भाव में एक साथ स्थित होने पर भी त्रिग्रही योग बनता है. त्रिग्रही योग ऊर्जावान योग माना जाता है. इसका प्रभाव साधारण नहीं होता है. 

त्रिग्रही योग में करने वाले उपाय

  • सूर्यदेव को प्रतिदिन तांबे के लोटे से जल दें.
  • बुधवार के दिन गायों को हरा चारा खिलाएं और ऊं बुं बुधाय नम: मंत्र का जाप करें.
  • त्रिग्रही योग के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें. 

ये भी पढ़ें- Ashadha Amavasya 2026: आज आषाढ़ अमावस्या पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, कैसे निसंतान दंपत्ति को मिला दो पुत्रियों का वरदान?

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें