Trump TV: अमेरिकी टीवी चैनलों ने रोका ट्रंप का कवरेज, व्हाइट हाउस ने लॉंच कर दिया ‘ट्रम्प टीवी’, CNN, MS NOW पर बैन के बाद यूएस मीडिया का फैसला

White House Launches Trump TV: अमेरिका (America) में व्हाइट हाउस (White House) की ओर से CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकारों पर बैन के बाद टीवी चैनलों ने बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यक्रमों की साझा लाइव कवरेज पर रोक लगा दी है तो इसके बाद व्हाइट हाउस ने अपनी ऑनलाइन वीडियो फीड शुरू कर दी है। जिसका नाम‘ट्रम्प टीवी’ रखा गया है। आपको बात दें मीडिया चैनलों के अनुसार इस व्यवस्था के तहत आने वाले राष्ट्रपतिके कार्यक्रमों की वीडियो कवरेज नहीं की जाएगी।

‘Trump TV’ में क्या दिखाएंगे

trump tv

आपको बता दें व्हाइट हाउस की ऑनलाइन वीडियो (Online Video Feed) फीड ‘ट्रम्प टीवी’ में ट्रम्प के पुराने वीडियो, सरकार के ऐलान और ताजा अपडेट दिखाए जाएंगे। लोग व्हाइट हाउस के लाइव कार्यक्रम भी फोन और दूसरे इंटरनेट वाले डिवाइस पर देख सकेंगे। 

‘ट्रम्प टीवी’ में क्या दिखाएंगे

मीडिया पर बैन के बाद Trump का नया दांव, White House ने लॉन्च किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म Trump TV

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की लाइव कवरेज को लेकर मीडिया और व्हाइट हाउस के बीच विवाद बढ़ गया है। CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकारों पर बैन के बाद कई बड़े टीवी नेटवर्क्स ने… pic.twitter.com/09nnlizbxI

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 22, 2026

आपको बता दें व्हाइट हाउस की ऑनलाइन वीडियो फीड ‘ट्रम्प टीवी’ में ट्रम्प के पुराने वीडियो, सरकार के ऐलान और ताजा अपडेट दिखाए जाएंगे। लोग व्हाइट हाउस के लाइव कार्यक्रम भी फोन और दूसरे इंटरनेट वाले डिवाइस पर देख सकेंगे। 

व्हाइट हाउस ने खुद जारी किया हेलिपैड के उद्घाटन का वीडियो 

आपकेा बता दें सोमवार 21 सितंबर को व्हाइट हाउस में नए हेलिपैड का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम के वीडियो आमतौर पर कवरेज टीवी नेटवर्क्स करते हैं। पर इस बार उन्होंने साझा कवरेज रोक लगाई तो व्हाइट हाउस ने खुद कार्यक्रम का वीडियो जारी किया।

इस कार्यक्रम में टीवी नेटवर्क्स के कैमरे और माइक्रोफोन नहीं बल्कि ट्रम्प की आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी। मरीन वन के शोर से भी परेशानी हुई। आपको बता दें अब इस तरह के कार्यक्रमों की कवरेज के लिए व्हाइट हाउस के पास अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार है। जिसे ट्रम्प टीवी पर दिखाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के जमुई में बाइक सवार नाबालिगों से बदसलूकी और बेड टच के मामले में 7 पर FIR, 3 गिरफ्तार

लेखक