TVS Bike: टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन लॉन्च; जानें कीमत, डिजाइन और फीचर्स - Haribhoomi

TVS Bike: टीवीएस की लोकप्रिय रेडर 125cc बाइक के डॉक्टर डूम स्पेशल एडिशन में आकर्षक Spectral Green कलर स्कीम और खास ग्राफिक्स दिए गए हैं।

 Doctor Doom Edition

टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन लॉन्च

  • Published: 31 Jul 2026, 07:37 PM IST
  • Last Updated: 31 Jul 2026, 07:37 PM IST

TVS Bike: टीवीएस मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन को 95,320 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल कंपनी की Raider Super Squad सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले से Iron Man, Black Panther, Deadpool और Wolverine थीम वाले एडिशन मौजूद हैं। नया डॉक्टर डूम एडिशन इस स्पेशल लाइनअप का पांचवां मॉडल है।

नया डिजाइन और खास लिवरी
टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन में नई Spectral Green पेंट स्कीम दी गई है, जो अलग-अलग रोशनी में हरे और भूरे रंग के बीच शेड बदलती है। इसके अलावा फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर Doctor Doom से प्रेरित ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे अन्य वेरिएंट्स से अलग पहचान देते हैं।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव
मैकेनिकल तौर पर इस स्पेशल एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 124.8cc एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11 bhp की पावर और 11.75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में iGO Assist टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो तेज एक्सेलरेशन के दौरान अतिरिक्त परफॉर्मेंस देने में मदद करती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो डॉक्टर डूम एडिशन में Connected Reverse LCD Instrument Cluster दिया गया है, जो TVS SmartXonnect कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा सुपर स्क्वाड सीरीज के टॉप वेरिएंट्स में सिंगल-चैनल ABS और डुअल डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

Super Squad लाइनअप का पांचवां एडिशन
TVS ने साल 2023 में पहली बार Iron Man और Black Panther थीम के साथ Raider Super Squad Edition पेश किया था। इसके बाद 2025 में Deadpool और Wolverine एडिशन लॉन्च किए गए। अब  डॉक्टर डूम एडिशन के साथ कंपनी ने इस खास लाइनअप का विस्तार करते हुए पांचवां मार्वल-थीम आधारित मॉडल पेश किया है।

कीमत और उपलब्धता
टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन की कीमत 95,320 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है, जो मौजूदा Super Squad वेरिएंट्स के बराबर है। कंपनी के मुताबिक यह मोटरसाइकिल आने वाले हफ्तों में देशभर के अधिकृत TVS डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

(मंजू कुमारी)