क्या है UNSC? इन 4 यूरोपीय देशों का भी मिला समर्थन, अब कितनी मजबूत हुई भारत की दावेदारी? जानें फायदे
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य (V4) का समर्थन मिला है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मौजूदगी में रक्षा, तकनीक और व्यापार पर भी बड़ी सहमति बनी।
India UNSC Permanent Seat: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को यूरोप के चार देशों यानी विसेग्राड ग्रुप (V4) से बड़ा समर्थन मिला है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई पहली 'V4-भारत' विदेश मंत्रियों की बैठक में पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य ने खुलकर भारत का समर्थन किया है। स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने साफ कहा कि 'ग्लोबल साउथ' और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की उभरती हुई महाशक्ति होने के नाते भारत इस शीर्ष पद का पूरी तरह हकदार है।
UNSC Permanent Seat पर भारत को V4 का समर्थन
जुराज ब्लानार के मुताबिक, भारत ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उसका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में V4 देशों का मानना है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होना चाहिए। यह समर्थन भारत की लंबे समय से चली आ रही UNSC सुधार की मांग के लिहाज से महत्वपूर्ण है। भारत सुरक्षा परिषद को अधिक प्रतिनिधित्व वाला बनाने और विकासशील देशों की भूमिका बढ़ाने की पैरवी करता रहा है।
Scroll to load tweet…
India-V4 Relations: सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने V4-भारत बैठक को एक नया और महत्वपूर्ण अवसर बताया। दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत और V4 देश अब विदेश मंत्रियों की सालाना बैठक और एक वार्षिक बिजनेस फोरम आयोजित करने की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे। तकनीक, इनोवेशन, रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
Technology और Defence Cooperation पर फोकस
जयशंकर ने कहा कि भारत के V4 देशों के साथ रक्षा सहयोग का पुराना आधार है और इसे नए तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत है। अंतरिक्ष, कनेक्टिविटी, रिसर्च, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी बातचीत के प्रमुख मुद्दे रहे। चारों देशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा यूक्रेन संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में रहे। जयशंकर ने कहा कि भारत और V4 देश राजनीतिक सहयोग, आर्थिक जुड़ाव और टेक्नोलॉजी-इनोवेशन में साझेदारी मजबूत करने के साथ बहुपक्षवाद के लिए भी मिलकर काम करेंगे।
कौन हैं UNSC के 5 स्थाई सदस्य?
UNSC (United Nations Security Council) यानी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है। इसका मुख्य काम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। यह युद्ध, संघर्ष, प्रतिबंध, शांति स्थापना और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर फैसले और प्रस्ताव पारित करती है। UNSC में कुल 15 सदस्य होते हैं-5 स्थायी और 10 अस्थायी। अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस स्थायी सदस्य हैं और इनके पास वीटो पावर है। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और रूस भी भारत की स्थायी सीट की मांग के समर्थक बताए जाते हैं। G4 में भारत के साथ जर्मनी, जापान और ब्राजील UNSC सुधार और विस्तार की मांग करते हैं। भारत के संसदीय रिकॉर्ड के अनुसार ओमान, UAE और बहरीन ने भी भारत की स्थायी सीट की दावेदारी के समर्थन की जानकारी दी थी। चीन इसमें भारत का अब तक विरोध करते आ रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।