UP के बरेली में 14 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, 12 जिलों के कैंडिडेट्स हो सकते हैं शामिल

UP के बरेली में 14 सितम्बर से अग्निवीर भर्ती रैली
अग्निवीर बनकर इंडियन आर्मी में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. सेना ने उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली का डिटेल शेड्यूल जारी कर दिया है. यह रैली 14 से 30 सितंबर 2026 तक बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर में आयोजित होगी. इसमें केवल वही कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे जिन्होंने 1 से 12 जून के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) पास किया है. भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों के लिए कैंडिडेट्स को मौका मिलेगा. सेना ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय के अनुसार पहुंचने को कहा है.
बरेली में होगी अग्निवीर भर्ती रैली
वर्ष 2027 की भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर रैलियों की यह दूसरी रैली है. इसका आयोजन क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (UP और UK) के तहत सेना भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से किया जाएगा. रैली में अग्निवीर GD, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) पदों के लिए भर्ती होगी.
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) के लिए रैली 5 अक्टूबर 2026 को रुड़की स्थित BEG सेंटर में आयोजित होगी.
12 जिलों के युवा होंगे शामिल
बरेली रैली में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे. इनमें हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती शामिल हैं.
कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर ही भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा. साथ ही सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाने होंगे. सेना ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है.
डिस्ट्रिक्ट वाइज भर्ती शेड्यूल
| तारीख | जिले/तहसील | उम्मीदवार |
| 14 सितंबर | बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, संभल | अग्निवीर टेक्निकल |
| 15 सितंबर | सीतापुर, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी | टेक्निकल उम्मीदवार और ट्रेड्समैन (8वीं-10वीं) |
| 16 सितंबर | लखीमपुर खीरी, बहराइच | अग्निवीर GD |
| 17 सितंबर | बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई की बिलग्राम तहसील | GD उम्मीदवार |
| 18 सितंबर | हरदोई | GD उम्मीदवार |
| 19 सितंबर | संभल | GD उम्मीदवार |
| 20 सितंबर | शाहजहांपुर | GD उम्मीदवार |
| 21 सितंबर | पीलीभीत, फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील | GD उम्मीदवार |
| 22 सितंबर | फर्रुखाबाद की अमृतपुर, फर्रुखाबाद और फतेहगंज तहसील | GD उम्मीदवार |
| 23 सितंबर | बदायूं की बिल्सी, दातागंज और सहसवान तहसील | GD उम्मीदवार |
| 24 सितंबर | बदायूं की बिसौली तथा बरेली की मीरगंज, नवाबगंज और बहेड़ी तहसील | GD उम्मीदवार |
| 25 सितंबर | बरेली की फरीदपुर, बरेली और आंवला तहसील | GD उम्मीदवार |

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More