UP पुलिस होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट के शेड्यूल में बदलाल, अब 14 सितंबर से होगी दौड़

यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए अब 14 सितंबर से दौड़ (File Photo)
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट व प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आयोजित होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) यानी फिजिकल के शेड्यूल में बदलाव किया है. UPPRPB ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर कैंडिडेट्स की सुरक्षा, सुविधा और परीक्षा की निष्पक्षता को देखते हुए ये फैसला लिया है, जिसके तहत यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए दौड़ का आयोजन 8 सितंबर से नहीं होगा. UPPRPB ने स्पष्ट किया है कि यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन 14 सितंबर से होगा.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि होमगार्ड भर्ती फिजिकल का नया शेड्यूल क्या है. जानेंगे कि जिन कैंडिडेट्स ने एडमिड कार्ड डाउनलोड कर लिया था, उनके लिए क्या निर्देश है.जानेंगे कि कहां-कहां फिजिकल टेस्ट का आयोजन हो रहा है.
क्या मिलेगा नया शेड्यूल, एडमिड कार्ड को लेकर ये है निर्देश
UPPRPB ने स्पष्ट किया है कि यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट यानी दौड़ प्रोग्राम का नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा. UPPRPB के अनुसार 7 सितंबर से यूपी होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल बाेर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. वहीं UPPRPB ने निर्देश दिया है कि पुराने फिजिकल प्रोग्राम के अनुरूप जो भी कैंडिडेट्स एडमिड कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं, उन्हें संशोधित एडमिड कार्ड डाउनलोड करना होगा. बाेर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट संशोधित वेबसाइट डाउनलोड किए जा सकेंगे.
प्रदेश में इन 15 जगहों पर आयोजित हाेगी दौड़
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट व प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से होमगार्ड भर्ती के लिए प्रदेशभर के 15 जगहों पर दौड़ का आयोजन किया जाना है. इन सभी 15 जगहों पर जोनवाइज हाेमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन किया जाना है. जानकारी के मुताबकि मेरठ जोन में 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के कैंडिडेट्स के लिए दौड़ का आयाेजन किया जाएगा. तो वहीं वाराणसी जोन में 39वीं वाहिनी में पीएसी मिर्जापुर, रिजर्व पुलिस लाइंस जौनपुर न्यू के कैंडिडेट्स के लिए दौड़ आयाेजित होती.
प्रयागराज जोन में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज न्यू और गोरखपुर जोन में रिजर्व पुलिस लाइंस संतकबीरनगर में दौड़ आयाेजित होगी. इसी तरह आगरा जोन में 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, कानपुर जोन में 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, बरेली जोन में 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, लखनऊ जोन में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी न्यू, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर न्यू के कैंडिडेट्स के लिए दौड़ आयोजित की जाएगी.
कितनी लगानी होगी दौड़?
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए पुरुष कैंडिडेट्स को 4.8 किलोमीटर दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी. तो वहीं महिला कैंडिडेट्स को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी. प्रत्येक दिन दो पालियों में दौड़ का आयोजन किया जाएगा. पहली पाली में सुबह 5 बजे से आयाेजित होगी. तो वहीं दूसरी पाली सुबह 6 बजे से आयोजित होगी.
कैंडिडेट्रस के पैरों में लगेगी चिप, रखेगी पूरा हिसाब
यूपी होमगार्ड भर्ती में कैंडिडेट्स की दौड़ का हिसाब पैरों में लगेगी चिप रखेगी. यूपी में साल 2016 से होमगार्ड भर्ती दौड़ में चिप का इस्तेमाल हो रहा है. इस व्यवस्था के तहत कैंडिडेट्स के पैरों पर एक बैंड बांधा जाता है, जिसमें कंप्यूटर चिप लगी होती है. ये चिप दौड़ने के साथ प्रत्येक स्टेप को काउंट करती है, जिसके तहत चिप में ये भी रिकॉर्ड होता है कि किसी कैंडिडेट्स ने कितनी किमी की दौड़ लगाई और वह कितने समय रूका. तो वहीं चिप के माध्यम से कैंडिडेट्स की लोकेशन कंप्यूटर पर बनी रहती है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More