up elections 2027 bjp: 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला किसी से नहीं, एनडीए पूरी तरह एकजुट: धर्मवीर प्रजापति

यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दावा किया है कि 2027 चुनाव में भाजपा का मुकाबला किसी से नहीं है और एनडीए पूरी तरह एकजुट है. गाजियाबाद में उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दावा किया है कि 2027 चुनाव में भाजपा का मुकाबला किसी से नहीं है और एनडीए पूरी तरह एकजुट है. गाजियाबाद में उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

author-image

New Update

Dharamveer Prajapati

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने दावा किया है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला किसी भी दल से नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी का मजबूत संगठन, बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं.

गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित सिविल डिफेंस के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने सिविल डिफेंस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सिविल डिफेंस गाजियाबाद के चीफ वार्डन ललित जायसवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

मीडिया से बातचीत में धर्मवीर प्रजापति ने कहा, "मैं मंत्री जरूर हूं, लेकिन आज भी कार्यकर्ता की तरह काम करता हूं. संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाकर जनता की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है."

2027 चुनाव को लेकर भाजपा का दावा

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय हैं. सरकार की विकास योजनाएं, बेहतर कानून व्यवस्था और जनता का विश्वास ही 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा.

उन्होंने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि सहयोगी दलों की अपेक्षाएं स्वाभाविक हैं, लेकिन एनडीए पूरी तरह एकजुट है. सभी फैसले पार्टी आलाकमान के निर्देश के अनुसार लिए जाएंगे और सीटों को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर क्या बोले?

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर धर्मवीर प्रजापति ने इसे बेहद गंभीर और संवेदनशील विषय बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. जांच एजेंसियां सभी तथ्यों की जांच कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें-दो दिन में हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी! खुलने वाली है राम मंदिर चढ़ावा चोरी की पूरी सच्चाई

सिविल डिफेंस के कार्यों की सराहना

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने गाजियाबाद सिविल डिफेंस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में स्वयंसेवकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया.