UP Monsoon Session Live: कैबिनेट बैठक में 21 प्रस्तावों पर मुहर, ब्रजेश पाठक-केशव मौर्य की फोटो चर्चा का विषय

Live

Tue, 04 Aug 2026 12:21 PM IST

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 12:21 PM IST

खास बातें

UP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में अनुपूरक बजट पेश होगा। इसका आकार 70 हजार करोड़ तक रहने के आसार हैं। नए एक्सप्रेसवे, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं पर फोकस रहेगा। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन

UP Assembly Monsoon Session 2026 Live Supplementary Budget to Be Tabled Today Updates in Hindi

कैबिनेट बैठक, एक छाते के नीचे निकले ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:16 PM, 04-Aug-2026

कैबिनेट बैठक में 21 प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि परिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे (Infra), जन-कल्याण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 21 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में राज्य के ढांचागत विकास को नई गति देने के साथ-साथ किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।

11:56 AM, 04-Aug-2026

 'हम साथ-साथ हैं'

कैबिनेट बैठक के बाद एक छतरी के नीचे निकले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य एक साथ एक छतरी के नीचे बाहर निकले। दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मुस्कराती हुई यह तस्वीर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर ने साफ संदेश दिया कि सरकार के दोनों प्रमुख चेहरे पूरी एकजुटता के साथ हैं।

विज्ञापन

11:50 AM, 04-Aug-2026

अतुल प्रधान बोले- आज के बजट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

समाजवादी पार्टी से विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार जितने बजट लेकर आई है, उसमें खर्च कितना किया। आज के बजट से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुख्य्मंत्री ने कहा था दूध का दूध व पानी का पानी कर देंगे, पर आज तक नहीं पता चला क्या हुआ?

11:40 AM, 04-Aug-2026

आतंकी हमले मदरसा शिक्षा का प्रमाण

विधान परिषद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत में हो या फिर दुनिया में कहीं भी, जो आतंकी हमले हो रहे हैं, वो मदरसा शिक्षा का ही प्रमाण हैं।

11:24 AM, 04-Aug-2026

अनुपूरक बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक आयोजित

सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक की जा रही है। इसमें कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। विचार के बाद उन पर मुहर लगेगी। 

11:10 AM, 04-Aug-2026

सदन की कार्यवाही 12.20 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

11:03 AM, 04-Aug-2026

सदन में सपा का हंगामा

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा ने राम मंदिर चंदा चोरी पर चर्चा की मांग की। वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। 

10:35 AM, 04-Aug-2026

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे विपक्षी विधायक

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे विपक्षी विधायक - फोटो : अमर उजाला

सपा समेत विपक्ष के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। इन पर शिक्षक भर्ती आरक्षण और नीट पेपर लीक समेत विभिन्न मुद्दों पर नारे लिखे गए हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

10:26 AM, 04-Aug-2026

अधूरी योजनाओं को पूरा करने पर भी रहेगा जोर

अनुपूरक बजट में नई योजनाओं के साथ चालू वित्तीय वर्ष में पहले से स्वीकृत योजनाओं को गति देने और अधूरी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था पर भी सरकार का जोर रहने की संभावना है। खासतौर पर अवस्थापना, औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अतिरिक्त बजट का प्रावधान किए जाने की तैयारी है।

10:13 AM, 04-Aug-2026

अनुपूरक बजट और सरकार की जवाबदेही पर शिवपाल यादव ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपना मूल बजट ही 30 से 50 प्रतिशत तक खर्च नहीं कर पाई, वह अब अनुपूरक बजट के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रभु राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को रामलला के दरबार में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों और कथित गड़बड़ियों पर जवाब देना चाहिए। जब इन मामलों में जवाबदेही तय नहीं हो पाई, तो प्रदेश के खजाने की जवाबदेही पर जनता कैसे भरोसा करे।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास से अधिक प्रचार और जवाबदेही से ज्यादा बहानों में विश्वास करती है। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश को अनुपूरक बजट नहीं, बल्कि ईमानदार नीयत और बेहतर वित्तीय प्रबंधन की जरूरत है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.