UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

12:29 PM, 16-Sep-2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर चला बुलडोजर, आवास विकास सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा ये रिपोर्ट

सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर चला बुलडोजर, आवास विकास सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा ये रिपोर्ट और पढ़ें

12:28 PM, 16-Sep-2026

Jhansi: खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज, नातिन ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी नाना की हत्या

रामदीन के कोई पुत्र नहीं था। वह अपनी नातिन को अपने पास रखकर पढ़ाते थे। घर के अंदर रामदीन और उसकी नातिन के खून से सने कपड़े मिलने पर मामला उजागर हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन

12:27 PM, 16-Sep-2026

स्ट्रेचर पर मरीज-सिस्टम बीमार: मुरादाबाद के जिला अस्पताल में एक बेड पर दो लोग भर्ती, पांच दिन से यही हाल

मुरादाबाद जिला अस्पताल में मरीजों को बेड की समस्या से जूझना पड़ना पड़ रहा है। बुखार और उल्टी-दस्त से पीड़ितों को बेड नहीं मिलने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।  और पढ़ें

12:20 PM, 16-Sep-2026

कानपुर: डेंगू के छह नए केस मिले…98 पहुंचा आंकड़ा, मलेरिया और स्क्रब टाइफस ने बढ़ाई चिंता, सतर्क रहने की अपील

Kanpur News: शहर में मौसमी और मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के छह नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मलेरिया और स्क्रब टाइफस का भी एक-एक नया मामला दर्ज किया गया है। और पढ़ें

12:11 PM, 16-Sep-2026

भदोही: दूसरी शादी कर पहले पति से ले रही गुजारा भत्ता, कोर्ट के आदेश पर महिला समेत दो के खिलाफ एफआईआर

भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला दूसरी शादी करने के बाद भी पहले पति से गुजारा भत्ता ले रही है। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज की है।   और पढ़ें

12:11 PM, 16-Sep-2026

बरेली: रिकॉर्ड में 198.57 क्विंटल खाद्यान्न, मौके पर शून्य मिला स्टॉक, कोटेदार के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

आंवला की सेंधा ग्राम पंचायत में सरकारी राशन दुकान पर 198.57 क्विंटल खाद्यान्न गायब मिला। जबकि रिकॉर्ड में इतना खाद्यान्न दर्ज है।  जिला पूर्ति अधिकारी ने विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और अनुबंध निलंबन की संस्तुति की है। और पढ़ें

विज्ञापन

विज्ञापन

12:08 PM, 16-Sep-2026

सियासत: ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, चंद्रशेखर आजाद ने दिलाई सदस्यता

मेरठ के ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने मंगलवार को दिल्ली में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। और पढ़ें

12:07 PM, 16-Sep-2026

गोरखपुर न्यूज: डंपर से डीजल चोरी कर रहा था चालक, नगर आयुक्त को देखते ही भागा, एफआईआर दर्ज; सेवा से हटाया

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चालक की ओर से डंपर से डीजल का गबन किया जा रहा था। जानकारी होने पर नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी पड़ताल की और डंपर चालक की ओर से डीजल निकालने की घटना सामने आने की बात तहरीर में कही गई है। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि चालक को आउटसोर्सिंग के तहत नगर निगम में रखा गया था।  और पढ़ें

12:01 PM, 16-Sep-2026

यूपी : समान नागरिक संहिता पर सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपाइयों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। जैसे दौरे कुछ-कुछ समय पर आते हैं, वैसे ही भाजपा को लगता है कि देश में कोई झगड़ा नहीं हो रहा है तो नया मुद्दा खड़ा कर दिया जाए।


और पढ़ें

12:00 PM, 16-Sep-2026

VIDEO: समान नागरिक संहिता पर संजय सिंह का हमला, बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत

VIDEO: समान नागरिक संहिता पर संजय सिंह का हमला, बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत और पढ़ें