UP Police Constable Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कटऑफ ने बढ़ाई टेंशन, अब आगे क्या होगा?

एजुकेशन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Aug 1, 2026, 09:19 AM IST

UP Police Constable Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस बार मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। इस परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी सफल हुए हैं लेकिन लिखित परीक्षा की कटऑफ ने उम्मीदवारों के होश उडा दिये हैं।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ

UP Police Constable Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इसी के साथ 21,92,236 अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट upcons2025.com पर जाकर अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। प्रदेश के 75 जिलों में 1183 परीक्षा केंद्रों पर 8 जून से लेकर 10 जून के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल छह पालियों में हुई इस परीक्षा के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32 हजार छह सौ उन्यासी पद भरे जाएंगे।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी के साथ ही अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 17 अगस्त से यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस बार मुकाबला काफी कडा होने वाला है। इस परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी सफल हुए हैं लेकिन लिखित परीक्षा की कटऑफ ने उम्मीदवारों के होश उडा दिये हैं। जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 250 से ऊपर गई है। अगर आंकडों में बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 258.03, EWS के लिए 247.93, OBC के लिए 251.63, SC वर्ग के लिए 239.34 और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 220.10 रही है।

कई उम्मीदवारों का कहना है कि पेपर का स्तर सामान्य से कठिन था, फिर भी कटऑफ अपेक्षा से अधिक रही। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के अच्छे प्रदर्शन और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के कारण मेरिट काफी ऊपर चली गई।

अब आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन अभी अंतिम नहीं माना जाएगा। अब उन्हें कई और चरणों से गुजरना होगा। अगले चरणों में शामिल हैं—

  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल परीक्षण

क्यों चर्चा में है कटऑफ?

इस भर्ती परीक्षा में प्रतियोगिता काफी कड़ी रही। लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जबकि पदों की संख्या करीब 32,679 थी। ऐसे में हर एक अंक की अहमियत बढ़ गई। बोर्ड ने मेरिट के आधार पर कटऑफ तय की है और कई अभ्यर्थी कुछ अंकों के अंतर से अगले चरण में पहुंचने से चूक गए। यही वजह है कि परिणाम जारी होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा कटऑफ को लेकर हो रही है।

Kuldeep Raghav

कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article