UP Police Result 2026: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकता है कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट - Haribhoomi
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर, जुलाई के अंतिम सप्ताह तक परिणाम जारी होने की संभावना, PET और फिजिकल टेस्ट की तैयारी अभी से करें तेज।
UP Police Result 2026
- Published: 20 Jul 2026, 03:31 PM IST
- Last Updated: 20 Jul 2026, 03:31 PM IST
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होना होगा।
कब आएगा रिजल्ट?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को हुए करीब 40 दिन का समय बीत चुका है। ऐसे में अभ्यर्थियों की नजर अब रिजल्ट पर टिकी हुई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
रिजल्ट से पहले PET की तैयारी करें तेज
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अभी से अपनी शारीरिक तैयारी मजबूत करने की सलाह दी जा रही है।
फिजिकल मेजरमेंट में क्या होंगे मानक?
भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शारीरिक मानक परीक्षण (PST) भी होगा।
पुरुष उम्मीदवार
सामान्य/OBC/SC वर्ग: न्यूनतम लंबाई 168 सेमी
सीना (बिना फुलाए): 79 सेमी
सीना (फुलाकर): 84 सेमी
SC वर्ग (विशेष श्रेणी)
न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी
सीना (बिना फुलाए): 77 सेमी
सीना (फुलाकर): 82 सेमी
महिला उम्मीदवार
न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
ST वर्ग की महिलाओं के लिए: 147 सेमी
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकेंगे:
- UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
32,679 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।