UP School Holiday 2026: बारिश के चलते लखनऊ में स्कूल के साथ यूनिवर्सिटी, कॉलेज और ITI भी 26 सितंबर को बंद

UP School Holiday 2026: उत्तर प्रदेश में यूपी स्कूल छुट्टी 2026 (UP School Holiday 2026) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लगातार हो रही भारी बारिश और फ्लैश फ्लड अलर्ट (Flash Flood Alert) को देखते हुए लखनऊ में 26 सितंबर को स्कूलों के साथ यूनिवर्सिटी, कॉलेज और ITI भी बंद रहेंगे। लखनऊ में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। वहीं वाराणसी में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

लखनऊ में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और ITI बंद

लखनऊ स्कूल छुट्टी (UP School Holiday 2026) के तहत 26 सितंबर को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। इसके साथ ही बारिश की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में यूनिवर्सिटी, कॉलेज और ITI में भी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। लगातार 24 घंटे से अधिक समय से बारिश और आगे भी खराब मौसम की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

लखनऊ में यह व्यवस्था सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और विभिन्न बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगी। लखनऊ स्कूल बंद (Lucknow School Closed) रखने के निर्देश के साथ संबंधित संस्थानों को प्रशासन के आदेश का पालन करने को कहा गया है। विद्यार्थियों को खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

aasdasd

वाराणसी में भी कक्षा 12 तक छुट्टी

वाराणसी स्कूल छुट्टी (Varanasi School Holiday) के तहत 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। यूपी भारी बारिश (UP Heavy Rain) और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। वाराणसी के डीआईओएस और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को निर्देशों का पालन करने को कहा है।

varanasi

यह भी पढ़ें: Khandwa Accident: खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान पानी में उतरे पांच बच्चे डूबे, तीन को बचाया, BJP नेता के दो बेटों का रेस्क्यू जारी

CM योगी ने डीएम को दिए सख्त निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड अलर्ट को देखते हुए संबंधित जिलों के डीएम को फील्ड में उतरकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। रेड अलर्ट और आकस्मिक बाढ़ की आशंका वाले जिलों में स्कूल बंद रखने को कहा गया है। प्रशासन को नदियों के जलस्तर, जलभराव और बाढ़ प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: MP Patwari Promotion: मध्यप्रदेश में 1050 पटवारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, बनेंगे राजस्व निरीक्षक

जर्जर मकानों से लोगों को शरणालय पहुंचाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जर्जर मकानों और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को जरूरत के अनुसार नजदीकी राहत शरणालय में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश न्यूज (Uttar Pradesh News) में सामने आए इस अपडेट के बीच प्रशासन को जनमानस की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। लखनऊ में 26 सितंबर को विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगेंगी, जबकि वाराणसी में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर विभागीय कार्य करेंगे। (UP School Holiday 2026) यूपी स्कूल छुट्टी 2026 को लेकर आगे कोई नया आदेश जारी होता है तो उसके अनुसार स्कूलों की व्यवस्था तय होगी।

यह भी पढ़ें: MP Shahpura Toll Plaza: शहपुरा टोल नाका बंद करने गडकरी ने दिए आदेश, PWD मंत्री राकेश सिंह के पत्र पर एक्शन

यह भी पढ़ें: Lalbaugcha Raja Visarjan: मुंबई में लालबागचा राजा की लाइव विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें वीडियो