UP Weather Today: यूपी में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार, लखनऊ में बढ़ेगी उमस, प्रतापगढ़-प्रयागराज में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
UP Weather Today Uttarpradesh ka Mausam Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। 20 और 21 अगस्त को मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश भारी बारिश की आशंका जताई है। अगले छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। हालांकि लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं। प्रतापगढ़ और प्रयागराज में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/20/up-imd-3-2026-08-20-10-40-26.jpg)
यह भी पढ़ें: Sugar Stock Limit Order: चीनी कारोबारियों के लिए भारत सरकार के सख्त आदेश, 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे कारोबारी, इस दिन से होगा लागू
यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में भारी से अतिभारी बारिश के आसार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP) में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, और बरेली जैसे प्रमुख शहर और जिले आते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/20/up-weather-2026-08-20-11-01-59.jpg)
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 17-23 August 2026: गाय को हरा चारा खिलाने से बनेंगे मेष के काम, लाल मसूर की दाल से बनेंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल
20 अगस्त: अनेक स्थानों पर बारिश
20 अगस्त ( UP Weather Today News ) को संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है।
21 और 22 अगस्त: कुछ स्थानों पर बारिश
21 और 22 अगस्त को संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
23 अगस्त: फिर बढ़ेगा बारिश का दायरा
23 अगस्त को एक बार फिर संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है।
24 और 25 अगस्त: कुछ इलाकों में बारिश
24 और 25 अगस्त को संभाग (UP Weather update ) के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
कुल मिलाकर 20 से 25 अगस्त के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। खासकर 20 और 23 अगस्त को अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: UP Weather: बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर सहित 28 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का Red Alert, जानें आपके शहर का मौसम
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ और आस पास का पूर्वानुमान (दिनांक 20.08.2026 के 0830 बजे की सुबह तक मान्य) सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा एक या दो दौर में वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 27°C के आसपास रहेगा।
यह भी पढ़ें: शराबबंदी वाले गुजरात में नकली शराब से 9 की मौत: मुरैना का युवक भी मृतकों में शामिल, MP से पहुंची थी, 13 पेटियां गायब, 1000 गावों में अलर्ट