UP Weather Update: लखनऊ में आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ  (Lucknow) में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में दिन के दौरान हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में मानसून (Monsoon) की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में बारिश का जोर कम होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मंगलवार को लखनऊ (Lucknow) में 5.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सामान्य तौर पर इस दिन करीब 3.6 मिमी बारिश होती है। यानी मंगलवार को सामान्य से लगभग 58 फीसदी ज्यादा पानी बरसा।

मानसून सीजन में अब तक 626 मिमी बारिश

लखनऊ (Lucknow) में सोमवार को भी अच्छी बारिश हुई थी। उस दिन 16.5 मिमी बारिश (Rain) दर्ज की गई, जबकि 7 सितंबर को सामान्य बारिश (Rain)  करीब 6.3 मिमी रहती है। इस लिहाज से सोमवार को सामान्य से करीब 161 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।

1 जून से 7 सितंबर तक लखनऊ में कुल 626 मिमी बारिश (Rain)  रिकॉर्ड की जा चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 562.9 मिमी होती है। यानी इस मानसून सीजन में अब तक शहर में सामान्य से करीब 11 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists)  के अनुसार, मानसून को सक्रिय रखने वाला सिस्टम अब कमजोर पड़ रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में बारिश पर दिखाई दे सकता है। बादल छाए रहने के बावजूद कई इलाकों में सिर्फ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश का दौर कम होते ही दिन के तापमान (Temperature)  में भी बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

लखनऊ में जहां बारिश का जोर कम होने के संकेत हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अभी भी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 9 से 12 सितंबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 55 जिलों में औसतन 4.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के झोंके भी परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:  CGPSC 2003 Bharti Scam Update: 23 साल बाद फिर गरमाया CGPSC भर्ती घोटाला, ECB-EOW ने दोबारा शुरू की जांच, 5 तत्कालीन अधिकारियों पर चार्जशीट की तैयारी

अगले दो दिनों में बढ़ेगा तापमान

लखनऊ में 9 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। यानी फिलहाल बादल और हल्की बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन मानसून सिस्टम कमजोर पड़ने के साथ लखनऊ में गर्मी एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 9 September: अमेरिका का ईरान पर बड़ा एक्शन, 5 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, जवाब में US बेस पर दागीं 20 मिसाइलें