UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 विषयों के नजीते किए जारी, जानें कितने उम्मीदवार हुए पास
UPPSC के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अलग-अलग विषयों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से चयनित उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 31 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के 28 विषयों में से आठ (वाणिज्य, चित्रकला, हिन्दी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जन्तु विज्ञान व कम्प्यूटर साइंस) के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए।
UPPSC के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अलग-अलग विषयों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से चयनित उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विषयवार आंकड़े इस प्रकार हैं-
वाणिज्य: 157 पदों के लिए कुल 8,423 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 4,154 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में से 945 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
चित्रकला: इस विषय में 8 पद हैं। कुल 1,582 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 877 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें 213 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल रहे।
हिंदी: हिंदी विषय में 87 पदों के लिए कुल 16,098 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 10,801 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में से 1,983 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
गणित: गणित के 79 पदों के लिए 3,916 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,729 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 474 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए।
दर्शनशास्त्र: दर्शनशास्त्र के 14 पदों के लिए 895 उम्मीदवार पंजीकृत थे। इनमें से 618 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 211 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
संस्कृत: संस्कृत विषय में 56 पदों के लिए 4,315 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,297 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 878 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं।
जन्तु विज्ञान के 79 पदों में पंजीकृत 4437 अभ्यर्थियों में से 1926 उपस्थित थे और 775 सफल हैं।
कम्प्यूटर साइंस के एक पद पर पंजीकृत 573 अभ्यर्थियों में से 185 ने परीक्षा दी और 18 पास हैं।
निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण कई श्रेणियों में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उपलब्ध हैं। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं ऑनलाइन आवेदन के संबंध में अलग से सूचना दी जाएगी।
बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित की गई थी। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है। राजकीय महाविद्यालय परीक्षा-2025 के तहत कुल 28 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से वाणिज्य, चित्रकला, हिंदी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जंतु विज्ञान और कंप्यूटर साइंस विषयों का परिणाम घोषित किया गया है।
आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम जारी, 123 पदों पर चयन पूर्ण
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत अधिकांश पदों पर चयन पूरा कर लिया गया है। नवीन चयन प्रक्रिया के तहत 18 परियोजनाओं के 125 पदों में से 121 पदों पर चयन हुआ है, जबकि पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने से चार पद रिक्त रह गए।