UPSC 2026: यूपीएसी ने जारी की CAPF AC प्रोविजनल आंसर की, ऐसे चेक करें अपने जवाब

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 22, 2026, 03:47 PM IST

UPSC CAPF AC Answer Key 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट (AC) परीक्षा 2026 के पेपर-1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी।

Image

UPSC CAPF AC Answer Key 2026

UPSC CAPF AC Answer Key 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट (AC) परीक्षा 2026 के पेपर-1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सेट A, B, C और D की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर-1 ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रकार का था, जिसमें कुल 125 प्रश्न पूछे गए थे और पेपर 250 अंकों का था। हालांकि, प्रोविजनल आंसर की के अनुसार एक प्रश्न को हटा दिया गया है। अब अंतिम मूल्यांकन केवल 124 प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा।

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर उन्हें आपत्ति है, तो वे UPSC के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की जांच के बाद आयोग अंतिम आंसर की जारी करेगा।

इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से असिस्‍टेंट कमांडेंट की 349 वैकेंसी को भरा जाएगा।

  • पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव, 250 मार्क्स, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
  • पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव, 200 मार्क्स, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)।

UPSC CAPF AC Answer Key 2026 Download कैसे करें?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "What's New" सेक्शन में जाएं।
  • अब "Provisional Answer Key: Central Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक PDF खुल जाएगी, जिसमें सेट A, B, C और D की आंसर की उपलब्ध होगी।
  • PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
  • इसी आंसर की की मदद से आप अपने संभावित अंक भी निकाल सकते हैं।

19 जुलाई 2026 को CAPF AC लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार प्रोविजनल आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article