UPSSSC ASO Exam City Slip 2026: जारी हो गई एएसओ परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, यहां से करें चेक
एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 18, 2026, 10:38 AM IST
UPSSSC ASO Exam City Slip 2026: UPSSSC ने ASO भर्ती 2026 की Exam City Slip जारी कर दी है। अगर आपने फॉर्म भरा था तो अब आप जान सकते हैं कि आपका पेपर किस शहर में होगा।
![]()
UPSSSC ASO Exam City Slip 2026
UPSSSC ASO Exam City Slip 2026 Download: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। ध्यान रखें कि यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में दिया जाएगा।
UPSSSC असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, यानी पेपर कुल 100 अंकों का रहेगा।
UPSSSC ASO Exam City Slip 2026 How to Check
- Exam City Slip ऐसे डाउनलोड करें।
- सबसे पहले upsssc.gov.in वेबसाइट खोल लें।
- होमपेज पर Exam City Slip वाला सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- UPSSSC ASO Exam City Slip 2026 Download Link पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका शहर आ जाएगा। उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें। (UPSSSC ASO Exam City Slip 2026 Download Link)
16 जुलाई को होगी परीक्षा, जानें क्या पूछा जाएगा
परीक्षा में सांख्यिकी, डेटा संग्रहण एवं प्रस्तुतीकरण, केंद्रीय प्रवृत्ति और प्रकीर्णन के माप, सूचकांक, दर एवं अनुपात, सहसंबंध एवं प्रतिगमन, गणित की मूल अवधारणाएं, भारतीय अर्थव्यवस्था के सांख्यिकीय संकेतक और भारतीय सांख्यिकीय प्रणाली जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
उम्मीदवार ध्यान रखें, कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई (0.25) अंक काटे जाएंगे। इसलिए जिन प्रश्नों के उत्तर को लेकर पूरी तरह सुनिश्चित न हों, उन्हें सोच-समझकर ही हल करें।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। आयोग जल्द ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर सकें और अंतिम समय की किसी भी परेशानी से बच सकें।
ASO जॉब है क्या, यहां समझें
इस परीक्षा में सिलेक्शन के बाद आपको सरकारी डेटा, सर्वे, बजट के आंकड़े और रिपोर्ट बनानी होंगी। तो पढ़ाई के साथ Excel और बेसिक डेटा एनालिस भी देख लें।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article