UPTET Result 2026: कॉपियों की चेकिंग के लिए डेडलाइन तय, जानें कब आएगा रिजल्ट और फाइनल आंसर-की

Image

UPTET Result 2026 (Photo - AI)

UPTET Result 2026: 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार के उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चनय आयोग (UPESSC) द्वारा आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की जारी होने के बाद से ही छात्रों में रिजल्ट को लेकर बेसब्री देखी जा रही है। सभी परीक्षार्थी अपने परिणामों का इंतजार करते हुए एक ही सवाल कर रहे हैं कि यूपीटेट परीक्षा के नतीजे कब जारी होंगे। बता दें कि जल्द ही छात्रों का यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यूपीईएसएससी द्वारा यूपीटेट रिजल्ट 2026 की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि आयोग द्वारा नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा के परिणामों के साथ आयोग द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की

परीक्षा के कुछ ही दिन बाद आयोग द्वारा प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को गलत या संदेहास्पद प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद यदि अभ्यर्थियों का दावा किसी प्रश्न पर सही पाया जाता है, तो उस प्रश्न को हटा दिया जाएगा या उसके अंक सभी को दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया के ठीक बाद आयोग फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) जारी करेगा और इसी आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा, जिए आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित किया जाएगा।

कब तक चलेगी कॉपियों की चेकिंग

रिजल्ट के इंतजार के बीच आयोग की ओर से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आयोग ने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। इसके लिए 20 जुलाई 2026 की डेडलाइन तय की गई है, यानी इस तारीख तक हर हाल में कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाएगी। मूल्यांकन समाप्त होने और डेटा फीडिंग का काम पूरा होने के बाद, सब कुछ तय शेड्यूल के अनुसार रहा।

कब जारी होगा UPTET 2026 Result?

आयोग की मानें तो मूल्यांकन प्रक्रिया और डेटा फीडिंग का काम अगर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पूरा हो जाता है तो रिजल्ट की घोषणा जुलाई के आखिरी हफ्ते या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

कहां और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

स्टेप 1 - यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'UPTET RESULT 2026' के लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - इसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।

क्या है यूपीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स

यूपी टीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक लाना अनिवार्य है। वहीं, आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 55% तय किए गए हैं।

क्या है यूपी टीईटी सर्टिफिकेट के वैधता

यूपी टीईटी सर्टिफिकेट की वैधता की बात करें तो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) और उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार, एक बार UPTET परीक्षा पास कर लेने के बाद इसका सर्टिफिकेट आजीवन के लिए मान्य रहता है। यानी आपको भविष्य में यूपी की शिक्षक भर्तियों में शामिल होने के लिए दोबारा यह परीक्षा देने की कोई जरूरत नहीं है।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

  • Hindi News
  • Education

End of Article