Urfi Javed: 'विधवा और तलाकशुदा महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी...' अदनान शेख के बयान पर भड़कीं उर्फी, बोलीं- किसने हक दिया? - Haribhoomi

विधवा और तलाकशुदा महिलाओं पर अदनान शेख की विवादित टिप्पणी से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। उर्फी जावेद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, "ऐसे लोगों को बोलने का हक किसने दिया?"

Urfi Javed Slams Adnaan Shaikh

अदनान शेख के बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद

  • Published: 14 Jul 2026, 04:47 PM IST
  • Last Updated: 14 Jul 2026, 04:47 PM IST

Urfi Javed Slams Adnaan Shaikh: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने विधवा और तलाकशुदा महिलाओं पर ऐसी टिप्पणी की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। मामला बढ़ने पर अभिनेत्री उर्फी जावेद भी खुलकर सामने आईं और अदनान के बयान की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

क्या कहा था अदनान शेख ने?

Adnan Shaikh's remarks during a podcast have gone viral after he made a very low and insensitive comment. According to him, a divorced or widowed woman should remarry, otherwise she becomes "public property."

Sick mentality. pic.twitter.com/hYFjJYzlND

— Digital News Hub (@digital_newshub) July 13, 2026

हाल ही में एक पॉडकास्ट में अदनान शेख से इस्लाम में चार शादियों को लेकर सवाल पूछा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति विधवा या तलाकशुदा महिला से शादी करना चाहता है, तो समाज को इसका विरोध नहीं करना चाहिए। अपनी बात समझाने के दौरान उन्होंने विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए "पब्लिक प्रॉपर्टी" जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान को कई लोगों ने महिलाओं का अपमान बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना शुरू हो गई।

उर्फी जावेद ने लगाई फटकार
अदनान का वीडियो वायरल होने के बाद उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उसे शेयर किया और गुस्सा जाहिर किया। उर्फी ने लिखा, "ऐसे लोगों को बोलने की इजाजत ही क्यों दी जाती है?" उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने भी उर्फी का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल गलत है।

सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
अदनान शेख के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी महिला को "पब्लिक प्रॉपर्टी" कहना बेहद अपमानजनक है और इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है। लोगों का कहना है कि अगर उनका मकसद विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की दोबारा शादी का समर्थन करना भी था, तब भी अपनी बात रखने का तरीका पूरी तरह गलत था।

यह भी पढ़े- 'मैं एसेक्शुअल हूं...' लॉक अप 2 में Akanksha Chamola का नया खुलासा, बोलीं- फिजिकल रिलेशन नहीं चाहिए!