US Open 2026: एलेना रिबाकिना और आर्यना सबालेंका ने कटाया फाइनल का टिकट, पेगुला और गॉफ का सफर हुआ खत्म
US Open 2026 Final: यूएस ओपन 2026 में अभी तक कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. वुमेंस सिंगल फाइनल मैच की पिक्चर अब पूरी तरह से क्लियर हो गई है. कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना का मुकाबला आर्यना सबालेंका के साथ होगा. दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है. बड़ी बात ये है कि फाइनल में दुनिया की नंबर-1 और नंबर-2 खिलाड़ियों के बीच टक्कर होगी. इस वजह से भी फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. सबालेंका क्वार्टर फाइनल तक दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी थीं. रिबाकिना ने क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद नंबर-1 की पोजिशन हासिल कर ली. सबालेंका 99 हफ्तों तक नंबर वन पर रही थीं.
सेमीफाइनल में सबालेंका का कमाल
पहला सेमीफाइनल मैच सबालेंका और तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला के बीच हुआ था. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. सबालेंका ने पेगुला को मुकाबले में वापसी का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. उन्होंने पेगुला को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. सबालेंका के पास अब तीसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीतने का मौका है. एक जीत और हासिल कर वो अपने करियर में इतिहास रच सकती हैं. उन्होंने इस बार अपनी सर्विस और तगड़े ग्राउंडस्ट्रोक से सभी को प्रभावित किया है. चौथी बार वो अब फाइनल में पहुंच गई हैं. अगर सबालेंका फाइनल जीत जाती हैं तो फिर वो लगातार तीन बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली तीसरी वुमेंस खिलाड़ी बन जाएंगी. उनसे पहले क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स ने ये कारनामा किया है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड चैम्पियनशिप ट्रायल से हुई छुट्टी, दिल्ली HC ने खारिज की मांग
कोको गॉफ को मिली मात
दूसरा सेमीफाइनल अमेरिका की कोको गॉफ और एलेना रिबाकिना के बीच हुआ. ये मुकाबला भी काफी तगड़ा रहा. शुरुआत में गॉफ का जलवा देखने को मिला. उन्होंने पहला सेट 6-3 से जीता. वहां से लगा था कि वो फाइनल में आसानी से पहुंच जाएंगी. रिबाकिना के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा था. बाद में रिबाकिना ने अपना असली खेल दिखाकर दमदार वापसी की. उन्होंने दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया.
---विज्ञापन---
तीसरे सेट में भी रिबाकिना ने अपना दम दिखाया और 6-4 से जीत हासिल की. इस तरह उन्होंने गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में एंट्री की. रिबाकिना पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं. वो फाइनल जीतकर अपने करियर को और ज्यादा सुनहरा बना सकती हैं. अभी तक उन्होंने दो ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं. 2022 में रिबाकिना ने विंबलडन और 2026 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था.
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ फ्रेंडली फुटबॉल मैच के लिए ब्राजील की टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह
---विज्ञापन---