जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना

Used Oil: क्या आप जानेत हैं कि जो तेल आप खा रहे हैं वो पहले से ही इस्तेमाल किया हुआ है? नहीं जानते हैं, तो आइये बताते हैं कि क्या है इस खबर की सच्चाई.

Written By : प्रतीक्षा राणावत |  Updated at : 23 Jul 2026 10:44 PM (IST)

Preferred Sources

Karnataka Food Safety Department Collects 46 Ltr of Used Cooking Oil Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना

कर्नाटका में पकड़ा गया 46 लाख लीटर इस्तेमाल किया हुआ तेल

Source : ABP Live

Used Oil: क्या आप जानते हैं कि आप जो तेल हर रोज खा रहे हैं वो इस्तेमाल किया हुआ हो सकता है? ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां पर दो सालों में करीब 46 लाख लीटर इस्तेमाल किए हुए तेल को जब्त किया गया है. ये मामला सामने आने के बाद लोगों की सेहत और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल कर्नाटक सरकार ने पिछले दो सालों में करीब 46 लाख लीटर इस्तेमाल किया हुआ खाने वाला तेल (Used Cooking Oil) जब्त किया है. ये अभियान लोगों की सेहत की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जा रहा है. सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और कई और खाने- पीने वाली जगहों पर निगरानी भी बढ़ा दी है. अधिकारियों की टीमें नियमित जांच कर रही हैं ताकि खाना बनाने में बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल का दोबारा उपयोग न हो.

ये भी पढ़ें: IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

चार एजेंसियों ने मिलकर किया काम
साल 2024 से 2026 के बीच कर्नाटक में करीब 45.9 लाख लीटर इस्तेमाल किया हुआ खाना पकाने का तेल इकट्ठा किया गया. ये काम FSSAI से मान्यता प्राप्त चार एजेंसियों ने किया. ये एजेंसियां होटल, रेस्तरां और अन्य खाद्य कारोबारियों से इस्तेमाल किया हुआ तेल खरीदती हैं और RUCO (Repurpose Used Cooking Oil) योजना के तहत उसे अधिकृत कंपनियों को भेजती हैं, जहां उससे बायोडीजल बनाया जाता है.

क्या बोले अधिकारी
वहीं इस मामले पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि, कई छोटे होटल और खाने-पीने की दुकानें अपना इस्तेमाल किया हुआ तेल बड़े होटल, कारोबारियों या एग्रीगेटर्स को दे देती हैं. इसके बाद ये तेल FSSAI की मान्यता प्राप्त एजेंसियों तक पहुंचाया जाता है, ताकि इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जा सके और दोबारा खाने में इस्तेमाल न हो.

बीमारियों का गढ़ है ये तेल
बता दें कि एक ही तेल को कई बार गर्म करके इस्तेमाल करने से उसमें ट्रांस फैट और अन्य हानिकारक तत्व बढ़ जाते हैं. इससे दिल की बीमारी, कैंसर और दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल और खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया है कि वो इस्तेमाल किया हुआ तेल केवल अधिकृत RUCO एजेंसियों को ही दें और खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें.

ये भी पढ़ें: Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम

और पढ़ें

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More

Published at : 23 Jul 2026 10:42 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola