Varanasi Nursery Student Case : मासूम ने मांगी बस इतनी सी इजाजत... और मैडम ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, जानकर कांप उठेगी रूह
वाराणसी के एक निजी स्कूल में क्लास के दौरान पैंट में पेशाब निकलने से नाराज शिक्षिका पर नर्सरी के मासूम छात्र को गर्म चाकू से जलाने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत करने पहुँचे परिजनों को प्रिंसिपल द्वारा धमकाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
Varanasi Nursery Student Case
Modified Date: July 27, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: July 27, 2026 12:06 am IST
HIGHLIGHTS
- पैंट में पेशाब होने पर शिक्षिका ने मासूम को गर्म चाकू से दागा।
- शिकायत लेकर पहुँचे परिजनों को प्रिंसिपल ने धमकाया।
- : पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की।
वाराणसी : Varanasi Nursery Student Case : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर नर्सरी में पढ़ने वाले मासूम बच्चे के साथ हैवानियत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता बच्चे के पिता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।
बाथरूम जाने की मांग पर गुस्से में आई शिक्षिका
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला 24 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित मासूम ने क्लास के दौरान अपनी शिक्षिका से बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी। शिक्षिका द्वारा मना किए जाने पर बच्चे का पेंट में ही पेशाब निकल गया। इस बात से आग बबूला हुई शिक्षिका ने मासूम के साथ मारपीट की और आरोप है कि गर्म चाकू से बच्चे का प्राइवेट पार्ट जला दिया।
प्रिंसिपल पर भी लगा धमकाने का आरोप
मासूम के साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो वह गुहार लगाने स्कूल पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने परिजनों को ही धमकाना शुरू कर दिया। फिलहाल पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple iOS 27 Update: अब सिर्फ मैसेज नहीं, AI करेगा कमाल! नए फीचर्स से बदल जाएगी मैसेजिंग की दुनिया, जानिए कौन-सी स्मार्ट सुविधाएं मिलने वाली हैं
- Panchayat Sachiv Niyamitikaran: पंचायत सचिवों के नियमितीकरण पर आया पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का जवाब, जानकारी सुनकर झूमने लगेंगे खुशी से
- Korba Me Malaria: छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर, यहां इतने छात्रों की हो गई मौत, 10 से ज्यादा चपेट में
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: वाराणसी स्कूल में क्या हुआ?
उत्तर: पैंट में पेशाब निकलने पर शिक्षिका पर नर्सरी के मासूम को गर्म चाकू से जलाने का आरोप लगा है।
प्रश्न 2: स्कूल प्रशासन ने क्या किया?
उत्तर: शिकायत करने पहुँचे परिजनों को प्रिंसिपल ने कथित तौर पर धमकाया।
प्रश्न 3: पुलिस ने क्या एक्शन लिया?
उत्तर: पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और जाँच जारी है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
Web Title: Teacher Allegedly Burns Nursery Student's Private Parts with Hot Knife, FIR Registered
People also search for
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×