Vastu Tips For Home Plants: मेन गेट के पास कौन से पौधे लगाने चाहिए? वास्तु से जानें शुभ दिशा

वास्तु टिप्सImage Credit source: pexels
Lucky Plant for Home: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को काफी महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि बाहर से आने वाली ऊर्जा सबसे पहले प्रवेश द्वार के संपर्क में आती है. ऐसे में मेन गेट के आसपास पेड़-पौधे लगाने से घर का वातावरण बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. वास्तु मान्यताओं में पौधे की प्रकृति, उसका आकार और उसे किस दिशा में रखा जा रहा है, इन बातों का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं घर के मेनडोर पर कौन-कौन से पौधे लगाने चाहिए और उन्हें किस दिशा में रखना सबसे शुभ होता है.
तुलसी का पौधा
तुलसी को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र पौधा माना जाता है. वास्तु की मान्यताओं में भी इसे घर के लिए शुभ बताया गया है. अगर मुख्य द्वार के आसपास पूरी जगह हो तो तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है. तुलसी के पौधे को आमतौर पर घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.
मनी प्लांट
मनी प्लांट को भी घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार इसे घर के अंदर या प्रवेश द्वार के आसपास लगाने से इसकी मोटी और चिकनी पत्तियां सकारात्मक ऊर्जा को रोककर रखती हैं.
गुड़हल का पौधा
गुड़हल का पौधा अपने सुंदर फूलों के कारण घर की खूबसूरती बढ़ाता है. धार्मिक मान्यताओं में इसके फूलों का इस्तेमाल देवी-देवताओं की पूजा में भी किया जाता है.
गेंदे का पौधा
गेंदे के फूल पूजा-पाठ में खूब इस्तेमाल किए जाते हैं. पीले और नारंगी रंग के फूलों की वजह से इसे शुभता से भी जोड़ा जाता है. मुख्य द्वार के आसपास गमलों में गेंदे के पौधे लगाए जा सकते हैं. वहीं धार्मिक दृष्टि से भी इसे शुभ माना जाता है.
किन पौधों को मेन गेट के पास लगाने से बचें?
वास्तु की मान्यताओं के अनुसार मुख्य द्वार के पास सूखे, मुरझाए या कांटेदार पौधे रखने से बचने की सलाह दी जाती है. खासकर ऐसे पौधे जो रास्ते में कांटे या रुकावट पैदा करते हों, उन्हें प्रवेश द्वार के बिल्कुल पास रखना उचित नहीं माना जाता.
किस दिशा में पौधे लगाना माना जाता है शुभ?
वास्तु शास्त्र में पौधों के लिए उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा को अच्छा माना जाता है. इन दिशाओं में छोटे और हरे पौधे लगाने की सलाह दी जाती है. वहीं, बहुत बड़े और घने पेड़-पौधों को घर के प्रवेश द्वार के बिल्कुल सामने लगाने से बचना चाहिए. इससे रोशनी और हवा बाधित हो सकती है.
ये भी पढ़ें: पैसों में बरकत चाहते हैं? घर में आज ही लगा लें ये पौधा, दौड़ी चली आएंगी माता लक्ष्मी!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान
इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Read More