दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी ने समाजवादी पार्टी का जताया आभार, कही बड़ी बात- देखें VIDEO| Navbharat Live
विज्ञापन
सार
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में जीत के बाद जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कहा- 'यह 2028 में बनने वाली जनपक्षीय सरकार की मजबूत नींव है'। दतिया की जनता और अखिलेश यादव की सपा का जताया आभार।

जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव का जताया आभार (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Jitu Patwari Thanks Samajwadi Party: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश की जनता, दतिया के मतदाताओं तथा कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा उपचुनाव का परिणाम नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश में बदलाव की शुरुआत और वर्ष 2028 में बनने वाली जनपक्षीय सरकार की मजबूत नींव है।
पटवारी ने कहा कि दतिया का चुनाव लोकतंत्र और सत्ता के अहंकार के बीच सीधी लड़ाई था। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर संभव सरकारी और राजनीतिक संसाधन झोंक दिए। भाजपा ने चुनाव में लगभग ₹50 करोड़ खर्च करने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का भी आभार व्यक्त किया।
जीतू पटवारी ने समाजवादी पार्टी का किया आभार व्यक्त
जीतू पटवारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से कांग्रेस का साथ दिया। सीमावर्ती झांसी क्षेत्र के यादव समाज सहित सभी सहयोगी साथियों ने जिस प्रकार एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्य किया, वह इंडिया गठबंधन की मजबूती का प्रमाण है।
सम्बंधित ख़बरें
दातिया उपचुनाव की जीत का श्रेय अखिलेश यादव को भी जाता है, उनका भी धन्यवाद और साधुवाद। ~जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष pic.twitter.com/Ej4kYCwMYA — Syed Mohd Subhan (@SyedMohdSubhan2) August 3, 2026
जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मध्यप्रदेश अब घमंड, अहंकार, बदले की भावना, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग की राजनीति को स्वीकार करने वाली नहीं है। जनता विकास, न्याय, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति चाहती है। यह परिणाम भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश का प्रमाण है।
कांग्रेस हर वर्ग की आवाज मजबूती से उठाएगी- जीतू पटवारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस जनादेश को जनता की सेवा का संकल्प मानते हुए प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाएगी। दतिया की जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच संघर्ष करता है, तब धनबल और सत्ता का दुरुपयोग भी लोकतंत्र की ताकत के सामने टिक नहीं सकता।
यह भी पढ़ें: ये सीट कांग्रेस की थी और कांग्रेस के ही पास गई…उपचुनाव में BJP की हार के बाद CM मोहन यादव का पहला रिएक्शन
जीतू पटवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि दतिया से शुरू हुआ परिवर्तन का यह अभियान पूरे मध्यप्रदेश में आगे बढ़ेगा और वर्ष 2028 में प्रदेश की जनता कांग्रेस के नेतृत्व में एक जनहितैषी, जवाबदेह और संवेदनशील सरकार का गठन करेगी।
