VIDEO: कार्तिक त्यागी की 153.6 kmph की रफ्तार का निशाना बना टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, हुआ बुरा हाल

कार्तिक का कहर (Photo: X)
टीम इंडिया तो अभी श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही है. मगर उसके व्हाइट बॉल टीम के कई साथी भारत में घरेलू टूर्नामेंट या फिर T20 लीग खेलने में मशगूल है. UP T20 लीग में भी टीम इंडिया के कई सितारे खेल रहे हैं, जिनमें से एक को कार्तिक त्यागी की रफ्तार का निशाना बनना पड़ा. कार्तिक त्यागी ने 23 अगस्त को मेरठ मैवरिक्स और गोरखपुर लायंस के बीच खेले मुकाबले में 153.6 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी. कार्तिक की आग उगलती उस गेंद का सामना टीम इंडिया के लिए खेलने वाले एक खिलाड़ी ने ही किया, जिसके बाद उसका हश्र किसी से छिपाए नहीं छिपा.
153.6 kmph की रफ्तार का किसने किया सामना?
कार्तिक त्यागी की 153.6 kmph की रफ्तार का सामना करने वाले खिलाड़ी का नाम प्रिंस यादव है, जो गोरखपुर लायंस की तरफ से खेल रहे थे. प्रिंस यादव व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा है. उन्होंने इसी साल डेब्यू किया है. बतौर पेसर प्रिंस यादव खुद भी अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं, मगर UP T20 लीग 2026 में जब उनका सामना कार्तिक त्यागी की 153.6 kmph की रफ्तार से हुआ तो वो दहल से गए और उस पर अपना विकेट भी गंवा दिया.
कार्तिक त्यागी की रफ्तार से सनी गेंद पर प्रिंस यादव कैच आउट हुए. मजे की बात ये रही कि जिस उनका कैच पकड़ने वाले भी टीम इंडिया में उनके सीनियर रिंकू सिंह ही रहे, जो UP T20 लीग में मेरठ मैवरिक्स के कप्तान हैं.
149 kmph की रफ्तार से यॉर्कर फेंक किया था बोल्ड
कार्तिक त्यागी ने इससे पहले नोएडा किंग्स के खिलाफ 21 अगस्त को खेले मुकाबले में 149 kmph की रफ्तार से यॉर्कर फेंककर उसके बल्लेबाज शॉर्य सिंह के मिडिल स्टंप को उखाड़ा था.
KARTIK TYAGI HAS BROKEN THE STUMP WITH A YORKER IN UP T20 🥶
– A consistent performer in T20 format. pic.twitter.com/Y0lvnEiC8b
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 21, 2026
2 साल में बढ़ी है तेज गेंदों को डालने की क्षमता
कार्तिक त्यागी की गेंदबाजी में रफ्तार उनका सबसे अहम हथियार है, जिसमें उन्होंने हाल के दिनों में खूब बढ़ोत्तरी की है. 2024 के UP T20 लीग से लेकर अब तक उन्होंने 150 से ज्यादा गेंदें 140 kmph की रफ्तार से ऊपर फेंकी हैं.

साकेत शर्मा
'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.
Read More