VIDEO: सात समंदर पार गूंजा मराठा साम्राज्य का जयघोष! अफ्रीकी बच्चे ने शिवाजी महाराज की गाथा सुनाकर जीता भारतीयों का दिल

वायरल न्यूज़

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Aug 12, 2026, 06:10 PM IST

Viral Video: अफ्रीकी देश के एक छोटे से क्लासरूम में स्कूली बच्चे ने भारत के महान सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज पर धाराप्रवाह भाषण दिया। इतना ही नहीं बच्चे ने बताया कि कैसे शिवाजी महाराज ने साहस, चरित्र, न्याय और किसानों-महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी।

Image

अफ्रीकी बच्चे ने जीता हर भारतीय का दिल (तस्वीर साभार- @thebharatpost_)

Viral Video: महान नायकों और उनके आदर्शी विचारों की कोई सीमा नहीं होती,यह बात एक बार फिर साबित हो गई है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो से। सात समंदर पार अफ्रीका के एक साधारण से स्कूल के कमरे में जब एक छोटे से बच्चे ने भारतीय इतिहास के सबसे महान योद्धाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और संदेश पर बोलना शुरू किया, तो वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि यह बच्चा इस तरह शिवाजी का बखान करेगा। यूनिफॉर्म पहने इस छोटे बच्चे ने बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ अपने सहपाठियों और शिक्षकों के सामने बोलना शुरू किया। उसने शिवाजी महाराज को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक राजा नहीं, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता और साहस की मिसाल थे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बच्चे ने अपने भाषण में कहा कि शिवाजी महाराज ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी। उन्होंने किसानों और गरीब जनता के अधिकारों के लिए कड़े कदम उठाए और एक मजबूत साम्राज्य का निर्माण किया। बच्चे ने आगे कहा कि यदि आपके पास साहस और अच्छा चरित्र है, तो आप दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। शिवाजी महाराज का संदेश आज अफ्रीका से लेकर भारत तक हर देश के लिए एक समान है-साहसी बनो, दयालु बनो और अपनी संस्कृति पर गर्व करो। भाषण का सबसे दिल छू लेने वाला क्षण वह था जब बच्चे ने अपना संबोधन समाप्त करते हुए ज़ोरदार आवाज में "जय भवानी, जय शिवाजी का नारा लगाया। इसके जवाब में क्लासरूम में बैठे सभी बच्चों ने एक साथ हाथ उठाकर जयकारे दोहराए। देखें वीडियो...

अफ्रीकन बच्चे ने जीता भारतीयों का दिल

वीडियो देखकर आप भी जररू गदगद हो गए होंगे। इतना ही नहीं काफी गर्व भी महसूस कर रहे होंगे। जिसने भी यह वीडियो देखा वो एक पल के लिए जरूर दंग रह गया और कईयों को यकीन नहीं हो रहा था कि एक अफ्रीकन बच्चा इस तरह शिवाजी के बारे में बता सकता है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को thebharatpost_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं और अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak

कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article