'मां पापा को मारती थीं,उनके कारण हुआ ब्रेन हैमरेज', हत्या करवाने वाली आयुषी केस में Video से आया नया ट्विस्ट
Updated: Sunday, July 12, 2026, 17:44 [IST]
Jaipur Neerja Sharma Murder Case: जयपुर की आयुषी शर्मा ने पिता की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी और करोड़ों की संपत्ति हासिल करने के लिए अपनी सगी विधवा मां नीरज शर्मा की हत्या करवा डाली। मां की हत्या हादसा लगे इसलिए उसने सुपारी में 7 लाख रुपये देकर उन्हें तेज रफ्तार स्कॉपियो से कुचवाया।
महज 23 साल की उम्र में शातिर अपराधियों की तरह अपनी मां की हत्या की साजिश रचने वाली आयुषी शर्मा पर पिता को मरवाने का आरोप भी लग रहा है। इस आरोप के बीच आयुषी शर्मा ने पुलिस को ऐसा चौकाने वाला बयान और सबूत दिया है, जिससे इस केस में नया ट्विस्ट आ गया है।
'मां की वजह से पापा को हुआ ब्रेन हैमरेज'
मां की कथित हत्यारन आयुषी पुलिस पूछताछ में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां ही के कारण उसके पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ था।
'मां पापा को मारती थीं, इसलिए मैं नफरत करती थी'
इंडिया टुडे में सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार आयुषी शर्मा ने पुलिस को वीडियो शेयर किए है जिसमें आयुषी की मांग नीरज शर्मा उसके पिता विजय वशिष्ठ को मारती दिखाई दे रही हैं। आयुषी ने कहा कि मैं अपनी मां से इसलिए नफरत करती थी क्योंकि वो मेरे पिता को इतना परेशान करती थी कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया।

'आयुषी ने कहा मेरे पिता के पैसों पर मेरा हक था इसलिए...'
आयुषी शर्मा ने पुलिस को ये भी बताया वो अपनी मां नीरज से अपने पिता को बचाने के लिए उन्हें अपने साथ लेकर गई थी। उसने कहा मेरे पापा मुझे बहुत प्यार करते थे, वो मां नीरज नहीं मेरे साथ ही रहना चाहते थे। उसने ये भी कहा कि पिता की मौत के बाद वो उनकी नौकरी और संपत्ति इसलिए पाना चाहती थी क्योंकि उसे लगता था कि वो सभी कुछ मेरे पिता का है जिस पर मां का हक नहीं होना चाहिए।
मामा ने लगाया है पिता की हत्या का आरोप
आयुषी के मामा यानी मृतक नीरज शर्मा के भाई ने पुलिस से अपने बहनोई विजय वशिष्ठ की मौत की जांच करवाने की गुजारिश की है। उन्होंने दावा किया है कि एक साल पहले आयुषी के पिता की मौत सामान्य दिखाई गई लेकिन वो संदिग्ध मौत थी, उन्हें संदेश है कि ये भी हत्या उनकी बेटी ने ही करवाई।
उन्होंने बताया कि मेरे बहनोई विजय की तबीयत ठीक हो रही थी लेकिन उन्हें अस्पाताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने ये भी बताया कि मौत के बाद आनन- फानन में अंतिम संस्कार करवा दिया गया उन्हें सूचना भी नहीं दी गई।
आयुषी का बलराम के क्या सच में था लिव-इन रिलेशन?
वहीं इस केस में मृतक नीरजा शर्मा केस की पैरवी कर रहे एडवोकेट और आयुषी के सगे मामा ने खुलासा किया कि आयुषी के उसके चचेरे भाई बलराम से लिव इन रिलेशन था औरपिता की मौत के बाद आयुषी उसी के साथ रहती थी।आरोप है कि वो उसे ब्लैकमेल भी करता था। ये वो ही चचेरा भाई बलराम है जिसके साथ मिलकर आयुषी ने अपनी मां की हत्या की खौफनाक साजिश रची।
बलराम के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोली आयुषी?
आयुषी ने बताया कि वो अपनी दादी को बहुत प्यार करती है और मेरा चचेरा भाई मेरे अभिभावक जैसा है। आयुष अपने ताई और ताऊ का कहना मानती थी। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घर में आयुषी के गलत व्यवहार की चर्चा होती थी इसलिए सभी लोग मां नीरज शर्मा की हत्या के प्लान में आयुषी के साथ शामिल हुए। परिवार में इस अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर झगड़ते थे।