नेपाल बाढ़ का सबसे शॉकिंग VIDEO: जब तिनके की तरह बह गए बड़े-बड़े घर, तब चट्टान जैसा डटा रहा ये हरा मकान

Nepal Flood Viral Video: नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाढ़ के सैलाब के बीच एक हरा मकान चट्टान की तरह डटा हुआ दिखाई दे रहा है।

Nepal Flood Video: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। तेज रफ्तार से बहते कीचड़ और पानी के बीच बड़े-बड़े मकान और इमारतें तिनके की तरह बह गए। लेकिन इस खौफनाक मंजर के बीच एक हरे रंग का मकान ऐसा था, जो चारों तरफ से बाढ़ के पानी में घिरने के बावजूद मजबूती से खड़ा रहा। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस मकान के अंदर एक परिवार भी मौजूद था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग एक तरफ मकान की मजबूती पर हैरानी जता रहे हैं, तो दूसरी तरफ अंदर फंसे परिवार की जान बचने पर राहत महसूस कर रहे हैं।

चारों तरफ तबाही, बीच में मजबूती से खड़ा रहा हरा मकान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कीचड़ से भरा बाढ़ का पानी बेहद तेज रफ्तार से इलाके में बह रहा है। पानी अपने साथ मकानों के हिस्से, मलबा और दूसरी चीजें बहाकर ले जा रहा है। वीडियो में आसपास बने कई ढांचे बाढ़ के तेज बहाव का सामना नहीं कर सके और पानी में बह गए। लेकिन इनके बीच हरे रंग से रंगा एक मकान मजबूती से खड़ा दिखाई दिया। चारों तरफ उफनता पानी और लगातार आती लहरों के बीच मकान का डटे रहना लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं लगा।

Scroll to load tweet…

मकान के अंदर फंसे थे परिवार के 3 लोग

रिपोर्ट्स और वायरल फुटेज के मुताबिक, घर में कम से कम तीन लोग मौजूद थे। बाहर बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा था और आसपास के घर बह रहे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई कि आखिर उस परिवार का क्या हुआ होगा। कई यूजर्स ने परिवार की सुरक्षा को लेकर पोस्ट किए और उनके सुरक्षित होने की दुआ की।

फिर आया दूसरा वीडियो, परिवार को लेकर मिली राहत की खबर

पहले वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि हरे मकान में फंसा परिवार बच पाया या नहीं। बाद में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें परिवार के सुरक्षित होने की जानकारी शेयर की गई। इसके बाद उन लोगों ने राहत की सांस ली।

Scroll to load tweet…

नेपाल में फ्लैश फ्लड से मची भारी तबाही

नेपाल और सीमा से जुड़े इलाकों में आई इस भीषण आपदा ने बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया है। फ्लैश फ्लड के बाद कई इलाकों में घर, सड़कें और अन्य ढांचे प्रभावित हुए। बताया गया कि ग्लेशियर क्षेत्र के पास हुई घटना के बाद अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। नेपाल और तिब्बत सीमा से जुड़े क्षेत्रों में जान-माल के भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

भारत ने भी मदद की पेशकश की

नेपाल में तबाही के बाद भारत ने राहत और बचाव कार्यों में मदद की पेशकश की है। भारत की ओर से NDRF टीम भेजने की भी पेशकश की गई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस आपदा के बाद कई भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में भारत की प्राथमिकता अपने नागरिकों का पता लगाना और जरूरत पड़ने पर नेपाल को हरसंभव मदद पहुंचाना है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।