ऐसे कौन आउट होता है... जेसन रॉय खेल रहे थे चालाकी भरा शॉट, किस्मत ने कर दिया गजब का खेल, VIDEO

ऐसे कौन आउट होता है... जेसन रॉय खेल रहे थे चालाकी भरा शॉट, किस्मत ने कर दिया गजब का खेल, VIDEO

जेसन रॉय की दमदार पारी का अजीब अंदाज में अंत हुआImage Credit source: ETPL

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में एक बल्लेबाज ऐसे आउट हुआ, जिसने सबको हैरान भी किया और हंसने को भी मजबूर कर दिया. ग्लासगो कॉस्मिक और डब्लिन गार्डियन्स के बीच खेले गए मुकाबले में ये अजीबोगरीब विकेट देखने को मिला और आउट होने वाले बल्लेबाज थे इंग्लैंड के मशहूर ओपनर जेसन रॉय. इस मैच में रॉय ने एक दमदार पारी खेली लेकिन उनकी इस पारी का अंत बदकिस्मती भरा रहा क्योंकि उन्होंने एक शातिर शॉट की कोशिश में गेंद को खुद स्टंप्स पर मार दिया.

शनिवार 29 अगस्त को द हेग में खेले गए ETPL के इस मुकाबले में जेसन ने रॉय ने अपना पुराना अंदाज दिखाया. उन्होंने एक ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया, जिसके दम पर ग्लासगो ने विस्फोटक शुरुआत की और बड़े स्कोर की नींव पड़ी. मगर उनकी इस पारी का अंत अच्छा नहीं रहा. ये पारी का 16वां ओवर था, जब तेज गेंदबाज मैट होलार्ड गेंदबाजी कर रहे थे. उनके ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन रॉय ने एक ऐसा शॉट खेला, जो आम तौर पर वो नहीं खेलते.

खुद स्टंप पर मार बैठे गेंद

होलार्ड की ये गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी और रॉय भी इस पर शॉट खेलने के लिए उतने ही बाहर निकल गए. उन्होंने इस पर स्कूप शॉट खेलकर गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की ओर भेजने की कोशिश की. मगर गेंद की रफ्तार तेज और उछाल कम था, जिस पर सही टाइमिंग के बावजूद जेसन रॉय अपने मकसद में सफल नहीं हुए. उल्टा उन्होंने जो शॉट खेला, उससे गेंद सीधे स्टंप्स में चली गई और रॉय आउट हो गए. अपनी इस बदकिस्मती पर जेसन रॉय भी सिर्फ हंस ही सके.

A perfect timed shot………….

………..goes & get’s Jason Roy out 🥲#ETPL pic.twitter.com/e2kacXx9CU

— European T20 Premier League (ETPL) (@etplofficial) August 29, 2026

दमदार पारी से दिलाई जीत

जेसन रॉय भले ही बदकिस्मती से आउट हुए हों लेकिन 37 गेंदों पर 60 रन की उनकी पारी ने ग्लासगो को 183 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. रॉय ने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया. उनकी ये पारी टीम को जिताने के लिए काफी रही क्योंकि डब्लिन गार्डियन्स के बल्लेबाज इस स्कोर तक नहीं पहुंच सके. हैरी टेक्टर की 75 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद 150 रन ही बना सकी और 33 रन से मुकाबला हार गई.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button