2 युवकों को गोली मारने का LIVE VIDEO: एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी; ग्वालियर में बोलेरो से आए 3 बदमाशों का हमला - Gwalior News
ग्वालियर16 घंटे पहले
कॉपी लिंक
सों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे दो युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है।
हमलावर तीन बदमाश काले रंग की बोलेरो से आए थे। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस के मुताबिक कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार रात आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं।
मारपीट और फायरिंग की 2 तस्वीरें देखिए…
दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं।
युवक घर के बाहर खड़ा था। देखने के लिए पहुंचा ही था, तभी गोली चली।
घर के बाहर खड़े युवक के पेट में लगी गोली
घायल अजय के मुताबिक वह अपने घर के बाहर खड़ा था और विवाद देखने के लिए पहुंचा ही था कि गोली चल गई। एक गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
सादिक खान के पैर में भी गोली लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश
हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घायलों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फुटेज में धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर की मौजूदगी सामने आई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।
.
खबरें और भी हैं...
ग्वालियर में आज कई इलाकों में 3 घंटे बिजली बंद: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी सप्लाई ठप, जानें प्रभावित क्षेत्र
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में डेंगू के 94 मरीज आए सामने: स्वास्थ्य विभाग ने मुरार और हजार बिस्तर में आइसोलेशन वार्ड बनाएं
0:48
कॉपी लिंक
शेयर
एलएनआईपीई में छात्रों का धरना आठवें दिन भी जारी: रजिस्ट्रार के इस्तीफे और 50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े
1:37
कॉपी लिंक
शेयर
भारतीय जूनियर महिला हॉकी प्लेयर कृष्णा शर्मा ग्वालियर पहुंचीं: लौटने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत, पुष्प वर्षा कर पहनाईं फूल-मालाएं