हरियाणवी लेडी टीचर मनीषा की आत्मा से बातचीत का दावा: बंगाल के यूट्यूबर का VIDEO, लड़की बोल रही- मेरा मर्डर हुआ, मारने वाले 4 लोग थे - Hisar News

हिसार1 घंटे पहलेलेखक: चेतन सिंह

  • कॉपी लिंक
अपने शो के दौरान मनीषा की कथित आत्मा से बातचीत का दावा करते यूट्यूबर सूरज कुमार। - Dainik Bhaskar

अपने शो के दौरान मनीषा की कथित आत्मा से बातचीत का दावा करते यूट्यूबर सूरज कुमार।

हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा मौत मामले में नया मोड़ आया है। पश्चिम बंगाल के एक यूट्यूबर और पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर सूरज कुमार ने दावा किया है कि उन्होंने मनीषा की आत्मा से बात की है।

सूरज कुमार ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कथित आत्मा ने दावा किया है कि उसकी आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या (मर्डर) हुई थी। वारदात में चार लोग शामिल थे।

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) इस मामले की जांच पूरी कर पंचकूला स्थित विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है, जिसमें मौत की वजह सुसाइड (आत्महत्या) बताई गई है। मनीषा का शव 13 अगस्त 2025 को सिंघानी गांव के खेतों में पड़ा मिला था।

ये पोस्ट सूरज कुमार के फेसबुक अकाउंट से शेयर की गई है।

ये पोस्ट सूरज कुमार के फेसबुक अकाउंट से शेयर की गई है।

‘6 महीने पहले आत्मा से संपर्क की रिक्वेस्ट’

सूरज कुमार ने वीडियो में दावा किया कि करीब 6 महीने से उनके पास दर्शकों की रिक्वेस्ट आ रही थी कि वे मनीषा की आत्मा से संपर्क करें। उससे सवाल पूछें। सूरज के मुताबिक, किसी आत्मा से बात करने के लिए उसके स्तर के सवाल तैयार करने पड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि वे दर्शकों की मांग पर ऐसा जोखिम उठाते हैं। इसके बाद आत्मा से संपर्क किया गया।

वीडियो में पूछे गए कथित सवाल और जवाब:-

यूट्यूबर: क्या मनीषा तुम इस वक्त यहां हो?

कथित आत्मा: हां।

यूट्यूबर: तुम्हारी मौत कैसे हुई?

कथित आत्मा: मर्डर।

यूट्यूबर: तुमको मारने में कितने लोग शामिल थे?

कथित आत्मा: चार।

यूट्यूबर: क्या तुमने सुसाइड किया था?

कथित आत्मा: मर्डर।

यूट्यूबर: तुमने आत्महत्या की, यह झूठ था?

कथित आत्मा: हां।

यूट्यूबर: जिन लोगों ने तुमको मारा, क्या वो पकड़े जाएंगे?

कथित आत्मा: नहीं।

यूट्यूबर: क्या वो लोग आज भी बाहर घूम रहे हैं?

कथित आत्मा: हां।

यूट्यूबर: तुम सबसे ज्यादा किसे मिस करती हो?

कथित आत्मा: फैमिली।

(दैनिक भास्कर कथित आत्मा से संपर्क की पुष्टि नहीं करता है)

मनीषा की कथित आत्मा से संपर्क के बाद दावा किया गया कि उसका मर्डर हुआ था। (सोर्स- सूरज कुमार फेसबुक अकाउंट)

मनीषा की कथित आत्मा से संपर्क के बाद दावा किया गया कि उसका मर्डर हुआ था। (सोर्स- सूरज कुमार फेसबुक अकाउंट)

2 पॉइंट में समझें मनीषा केस का घटनाक्रम

13 अगस्त 2025 को खेत में मिला था शव

ढाणी लक्ष्मण गांव की रहने वाली मनीषा 11 अगस्त 2025 को प्ले स्कूल में ड्यूटी के लिए निकली थी। इसके बाद उसे नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाना था, लेकिन वह घर नहीं लौटी। 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया।

AIIMS में पोस्टमॉर्टम, CBI जांच हुई

18 अगस्त 2025 को पुलिस ने जब मामले को सुसाइड बताया तो ग्रामीण और परिजन भड़क गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दबाव में दिल्ली AIIMS में मनीषा का तीसरी बार पोस्टमॉर्टम कराया गया। लगातार बढ़ते जनाक्रोश के बाद 26 अगस्त 2025 को जांच CBI को सौंप दी गई थी।

CBI दे चुकी है क्लोजर रिपोर्ट

CBI स्पेशल क्राइम-II (नई दिल्ली) ने 10 अगस्त को मनीषा के पिता संजय को पत्र भेजकर जानकारी दी कि जांच पूरी हो चुकी है। एजेंसी ने पंचकूला स्थित CBI की विशेष ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अदालत में मामले की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर इसे आत्महत्या माना है। हालांकि पिता संजय ने कहा था कि हम इसे आत्महत्या नहीं मान रहे। सीबीआई के पास कोई सबूत नहीं है, जिससे लगे कि ये सुसाइड था।

सूरज ने अपनी फेसबुक पोस्ट में ये डिस्क्लेमर भी लिखा है।

सूरज ने अपनी फेसबुक पोस्ट में ये डिस्क्लेमर भी लिखा है।

डिस्क्लेमर में लिखा- इन्वेस्टिगेशन के लिए बनाया

सूरज ने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक डिस्क्लेमर भी दिया है। इसमें लिखा- यह वीडियो पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेशन, मनोरंजन और रिसर्च के उद्देश्य से बनाया गया है। स्पिरिट कम्युनिकेशन के दावे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं हैं। वीडियो में दिखाए गए रिस्पॉन्स को दर्शक अपने विवेक के अनुसार समझें और उसकी व्याख्या करें।

--------------

यह खबर भी पढ़ें…

टीचर मनीषा की मौत को CBI ने माना सुसाइड:परिवार को भेजा लैटर, क्लोजर रिपोर्ट दाखिल; पिता बोले-केस में लीपापोती, 27 को लेंगे फैसला

भिवानी की टीचर मनीषा की मौत को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुसाइड माना है। यह जानकारी CBI स्पेशल क्राइम-II, नई दिल्ली की ओर से मनीषा के पिता संजय को 10 अगस्त को भेजे पत्र में जांच पूरी होने और अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में पेश किए जाने की सूचना में दी गई है। (पूरी खबर पढ़ें)

.