VIDEO: सोशल मीडिया पर दिखने वाला एफिल टॉवर और असलियत में कितना फर्क? घूमने गई महिला ने दिखाई चौंकाने वाली सच्चाई
![]()
एफिल टॉवर घूमने पहुंची एक महिला ने पेरिस की अनदेखी सच्चाई दिखाने वाला वीडियो शेयर किया। (Instagram/@storyteller_meharma)
पेरिस का एफिल टॉवर दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में गिना जाता है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं लेकिन इन दिनों एक महिला का वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एफिल टॉवर की वह सच्चाई दिखाई है, जो अक्सर सोशल मीडिया पर नजर नहीं आती।
महिला ने वीडियो के जरिए शेयर किया अपना अनुभव
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @storyteller_meharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला अपने पूरे अनुभव को रिकॉर्ड करती है और बताती है कि एफिल टॉवर देखने का उसका अनुभव उम्मीद से बिल्कुल अलग रहा। वीडियो की शुरुआत में वह टॉवर के आसपास के धूल भरे रास्ते और सूखी घास दिखाती है। महिला का कहना है कि टॉवर तक पहुंचने से पहले ही लोग धूल और गंदगी से परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा, उसने आसपास कूड़ेदान, गंदगी और कुछ जगहों पर बदबू की भी शिकायत की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
पेरिस पहुंचकर टूटा महिला का भ्रम
महिला ने यह भी बताया कि छोटे बच्चे के साथ आने वाले परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उसके मुताबिक, बेबी प्रैम लेकर ऊपर जाना आसान नहीं था और कई जगह उसे मोड़कर हाथ में उठाना पड़ा। एफिल टॉवर के अंदर जाते समय उसे कई जगह जेबकतरों से सावधान रहने वाले बोर्ड भी दिखाई दिए। इस पर उसने हैरानी जताई और कहा कि पर्यटकों को हर समय अपने सामान का ध्यान रखना पड़ता है।
महिला का अनुभव निकला बिल्कुल अलग
वीडियो में महिला ने लिफ्ट के अंदर भीड़, गर्मी और कुछ जगहों पर जाले दिखाई देने का दावा किया। उसका कहना था कि पहले फ्लोर से पेरिस का नजारा काफी खूबसूरत था, लेकिन सबसे ऊपर पहुंचने के बाद उसे अनुभव उतना खास नहीं लगा। सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरियर की वजह से खुलकर नजारा देखने में भी दिक्कत हुई। महिला ने पेरिस की सड़कों पर कचरा, ग्रैफिटी और कुछ जगहों पर गरीबी का जिक्र भी किया। उसने कहा कि शहर में एक तरफ आलीशान इमारतें और चमक-दमक है, तो दूसरी तरफ बिल्कुल अलग तस्वीर भी देखने को मिलती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग महिला की बात से सहमत नजर आए, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी भी बड़े पर्यटन स्थल पर भीड़ और ऐसी समस्याएं आम बात होती हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
![]()
पंकज यादवauthor
पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article