पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल| Navbharat Live
Updated On: Jul 24, 2026 | 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Father Son Bond : मुंबई के कंटेंट क्रिएटर केशव नारायण बिष्ट ने अपनी पहली कमाई से पिता को जूतों की जोड़ी गिफ्ट कर सरप्राइज दिया। भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Emotional Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई के कंटेंट क्रिएटर केशव नारायण बिष्ट ने अपनी पहली कमाई से अपने पिता को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो में पिता-पुत्र के बीच का प्यार और सम्मान साफ नजर आता है।
केशव ने पहले अपने पिता से कहा कि वे नया कैमरा या कैमरा गैजेट खरीदने जा रहे हैं। पिता भी यही सोचकर उनके साथ चल पड़े, लेकिन जब दोनों एक जूतों की दुकान पहुंचे तो उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर वहां क्यों आए हैं।
पहली कमाई से बेटे ने पिता को जूते गिफ्ट किए
दुकान के अंदर पहुंचने के बाद केशव ने अपने पिता से अलग-अलग जूते पहनकर देखने को कहा। कुछ देर बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि यह कोई सामान्य खरीदारी नहीं, बल्कि उनकी कंटेंट क्रिएशन से हुई पहली कमाई का तोहफा है। यह सुनते ही पिता के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई देने लगा। उन्होंने बेटे को गले लगा लिया और दोनों का यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो में लिखा गया है, “पापा, आप अनमोल हैं।” वहीं स्क्रीन पर यह संदेश भी दिखाई देता है कि “कंटेंट क्रिएशन से हुई पहली कमाई से अपने पिता को सरप्राइज दे रहा हूं।” इस छोटे से उपहार ने यह दिखा दिया कि किसी भी तोहफे की सबसे बड़ी कीमत उसके पीछे छिपी भावना होती है।
ये खबर भी पढ़ें : मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
वायरल वीडियो देख लोग हुए भावुक
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @keshavnotreal हैंडल से शेयर किया गया है और देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, “पिता का हाथ कंधे पर होना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।” दूसरे ने कहा, “यह पहला वीडियो देखा और दिल खुश हो गया।”
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपके पिता के चेहरे पर गर्व साफ दिखाई दे रहा है, भगवान आपको हमेशा खुश रखे।” इससे पहले भी माता-पिता को पहली कमाई से तोहफा देने वाले कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन इस वीडियो की सादगी और भावनात्मक जुड़ाव ने लोगों को खास तौर पर प्रभावित किया।
