Viral: फीनिक्स मॉल में बच्चे की शरारत हुई वायरल, वीडियो देख लोग बोले- मासूमियत की कोई सीमा नहीं

Viral: फीनिक्स मॉल में बच्चे की शरारत हुई वायरल, वीडियो देख लोग बोले- मासूमियत की कोई सीमा नहीं

बच्चे की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Instagram/NEHA_S__MAKEOVER_

कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए जा रहे हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो फीनिक्स मॉल का बताया जा रहा है. वीडियो में मॉल के अंदर बना एक खूबसूरत फाउंटेन दिखाई देता है. आमतौर पर ऐसे फव्वारे सिर्फ सजावट के लिए होते हैं और लोग उन्हें दूर से देखकर उनकी खूबसूरती का आनंद लेते हैं. लेकिन इस वीडियो में एक छोटे बच्चे ने इस फाउंटेन को कुछ और ही समझ लिया.

वीडियो की शुरुआत में बच्चा फाउंटेन के अंदर पानी में मस्ती करता नजर आता है. उसके चेहरे की खुशी देखकर ऐसा लगता है मानो उसे कोई स्विमिंग पूल मिल गया हो. वह बिना किसी झिझक के पानी में इधर-उधर दौड़ता, उछलता और खेलता दिखाई देता है. उसे इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं होती कि आसपास मौजूद लोग उसे देख रहे हैं. वह पूरी तरह अपनी मस्ती में डूबा रहता है.

क्या दिखा इस वीडियो में?

कुछ ही देर में वहां मौजूद लोगों की नजर बच्चे पर पड़ती है. आसपास खड़े कई लोग उसे देखकर मुस्कुराने लगते हैं, जबकि कुछ लोग हैरानी से पूरा नजारा देखते रहते हैं. इसी बीच मॉल का एक सिक्योरिटी गार्ड वहां पहुंचता है. गार्ड बच्चे को आवाज देकर बाहर आने के लिए कहता है, लेकिन बच्चा उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं देता. वह पानी में खेलना जारी रखता है, जैसे उसे किसी की आवाज सुनाई ही नहीं दे रही हो.

गार्ड भी एक अजीब सिचुएशन में फंस जाता है. अगर वह खुद पानी में उतरता है तो उसकी यूनिफॉर्म पूरी तरह भीग जाएगी, इसलिए वह बाहर खड़े होकर ही बच्चे को समझाने की कोशिश करता रहता है. लेकिन बच्चा अपनी ही दुनिया में खोया रहता है और बाहर आने का नाम नहीं लेता. इसके बाद एक दूसरा व्यक्ति बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करता है. वह फाउंटेन के किनारे से हाथ बढ़ाकर बच्चे को पकड़ना चाहता है, लेकिन बच्चा बार-बार उसके हाथ से निकल जाता है. कभी वह इधर भागता है तो कभी उधर, जिससे उसे पकड़ना आसान नहीं होता. यह पूरा नजारा देखकर आसपास खड़े लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते.

यह भी पढ़ें: Viral: 12 महीने से बेरोजगार टेकी ने नहीं मानी हार, LinkedIn पोस्ट ने बयां किया पूरा संघर्ष, कह- उम्मीद मत छोड़िए, मौका जरूर मिलेगा

आखिरकार एक और शख्स आगे आता है. वह बिना ज्यादा सोचे-समझे सीधे पानी में उतर जाता है. कुछ ही सेकंड में वह बच्चे तक पहुंच जाता है और उसे सुरक्षित अपनी गोद में उठाकर फाउंटेन से बाहर ले आता है. इसके बाद वहां मौजूद लोग राहत की सांस लेते हैं. बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं लगती और मामला वहीं खत्म हो जाता है.हालांकि यह घटना देखने में काफी मजेदार लगती है, लेकिन कई लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें कभी-कभी जोखिम भरी भी हो सकती हैं. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर neha_s__makeover_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button