Viral Video: बिना स्टूडियो, बिना तामझाम... अरुणाचल की तीन बहनों ने गाया ऐसा गाना हर किसी के दिल को छू गई उनकी आवाज

तीन बहनों ने अपनी आवाज से जीता दिल Image Credit source: Instagram/singka.wangjen
अगर आपने पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम स्क्रॉल किया है, तो हो सकता है कि आपकी नजर अरुणाचल प्रदेश की तीन प्यारी बहनों पर जरूर पड़ी हो. अपनी मीठी आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी से ये तीनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही हैं. इनके वीडियो में कोई भारी-भरकम सेटअप या दिखावा नहीं होता, लेकिन फिर भी हर परफॉर्मेंस लोगों को अपनी ओर खींच लेती है.
हाल ही में इन तीनों बहनों ने साल 2013 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म का बेहद पॉपुलर गाना ‘सुभान अल्लाह’ गाकर सोशल मीडिया पर फिर से धूम मचा दी है. उनका ये नया कवर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी आवाज के साथ-साथ उनकी सादगी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
दिल को छू गई ये परफॉर्मेंस
ये बहनें इंस्टाग्राम पर @singka.wangjen नाम से अपना अकाउंट चलाती हैं. यहां वे समय-समय पर अलग-अलग गानों के कवर शेयर करती रहती हैं. उनकी सबसे खास बात यह है कि उनके वीडियो किसी स्टूडियो में नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों के बीच शूट किए जाते हैं. चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ों पर छाई हल्की धुंध और शांत प्राकृतिक माहौल उनके वीडियो को और भी आकर्षक बना देता है. यही वजह है कि लोग सिर्फ उनकी गायकी ही नहीं, बल्कि उनके आसपास के खूबसूरत नजारों को भी खूब पसंद करते हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में तीनों बहनों की शानदार केमिस्ट्री साफ नजर आती है. एक बहन हाथ में स्पीकर पकड़े हुए है, जिसमें ‘सुभान अल्लाह’ का ओरिजिनल ट्रैक बज रहा है. वह उसी के साथ अपनी सुरीली आवाज में गाना गाती है. वहीं दूसरी दोनों बहनें भी सुर में सुर मिलाती हैं और हल्के-फुल्के डांस स्टेप्स के साथ पूरे माहौल को और भी खूबसूरत बना देती हैं. उनका यह अंदाज बिल्कुल बनावटी नहीं लगता, बल्कि ऐसा महसूस होता है जैसे वे घर के आंगन या किसी पहाड़ी रास्ते पर मस्ती करते हुए गाना गा रही हों.
यह भी पढ़ें: Viral: क्या फ्लैट में कैद हो जाती है जिंदगी? महिला ने वीडियो शेयर कर बताया अपना घर क्यों लगता है अपार्टमेंट से ज्यादा सुकूनभरा
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि इनकी आवाज में ऐसी सादगी और अपनापन है जो सीधे दिल तक पहुंचता है. वहीं कुछ लोग अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं, जो हर वीडियो में एक अलग ही आकर्षण जोड़ देती है. यही वजह है कि इनकी हर नई पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.
यहां देखिए वीडियो
सादगी, सुर और पहाड़ों का संगम, अरुणाचल की बहनों के वीडियो ने जीता लोगों का दिल pic.twitter.com/phVI7PPQa9
— Viral Beast (@kumarayush084) July 31, 2026

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More