Viral Video: पापा नई कार लेकर घर पहुंचे, बच्चों की खुशी देखकर आपका भी दिल हो जाएगा खुश
![]()
पापा की नई कार पर बच्चों के रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल (X/@TheBestqueenx)
सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो हंसा देते हैं तो कुछ दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही खूबसूरत वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें एक पिता नई कार लेकर घर पहुंचते हैं, लेकिन असली खुशी की वजह उनकी कार नहीं बल्कि बच्चों की मासूम खुशियां है।
कार से ज्यादा वायरल हुई बच्चों की मासूम खुशी
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तीन छोटी बच्चियां अपने घर के दरवाजे पर खड़ी होकर अपने पापा की राह देख रही है। दूर से एक सफेद रंग की नई SUV चमचमाते हुए दिखती है, जिसे उन बच्चियों के पापा ड्राइव करके घर ला रहे थे। जैसे ही वह कार बच्चियों को दिखती है वे खुशी के मारे झूम उठती हैं। जब कार घर के चौखट पर आकर रुकती है तब पापा की तीनों परियां दौड़ते हुए कार के पास जाती हैं और उसे निहारते हुए उसमें अंदर बैठने के लिए कार के गेट पर ही लटक जाती हैं। उन्हें नई कार के आने की इतनी खुशी रहती है कि वे कार के दरवाजे पर ही लटककर अंदर घुसने की कोशिश करने लगती हैं। यह देख बच्चियों के पापा उन्हें कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठने को कहते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बच्चों की मुस्कान के आगे फीकी पड़ी नई कार
तीनों बच्चियां फटाफट कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ जाती हैं। फिर पापा उन्हें कार के अंदर के फीचर्स को दिखाते हैं। वह उन्हें स्टीयरिंग, सनरूफ और कार की दूसरी खास बातें बताते हैं। इसके बाद वे कार में लगे सनरूफ को हटाकर उन्हें दिखाते हैं, जिसे देख बच्चियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि घर पर नई कार आने से वे बच्चियां कितनी खुश हैं। उनके चेहरे पर जो खुशी दिखाई देती है, वह किसी भी इंसान का दिल जीत सकती है।
वीडियो देख आपका भी दिन बन जाएगा
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @TheBestqueenx नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों का कहना है कि इस वीडियो में दिखने वाली खुशी बिल्कुल सच्ची और दिल से निकली हुई है। इसमें कोई दिखावा या बनावटीपन नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "कार तो सिर्फ एक चीज है, असली दौलत ऐसा खुशहाल परिवार है।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "बच्चों की मुस्कान से बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
![]()
पंकज यादवauthor
पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article