Viral Video: चीन में कुर्सी में फंसी शख्स की गर्दन, मदद करने पहुंचा दोस्त भी हुआ हादसे का शिकार

Viral Video: चीन में कुर्सी में फंसी शख्स की गर्दन, मदद करने पहुंचा दोस्त भी हुआ हादसे का शिकार

अस्पताल में बंदे की फंसी गर्दन Image Credit source: Instagram/ hankyungmedia_official

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. वीडियो चीन का बताया जा रहा है, जहां अस्पताल के वेटिंग एरिया में एक शख्स की गर्दन कुर्सी के आर्मरेस्ट और बैकरेस्ट के बीच फंस गई. उसे निकालने पहुंचे दोस्त ने मदद करने के चक्कर में ऐसी ही गलती कर दी और खुद भी उसी कुर्सी में फंस गया.

चीनी मीडिया सिना की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स अस्पताल में बैठा हुआ था. इसी दौरान उठने की कोशिश करते समय उसकी गर्दन कुर्सी के दो हिस्सों के बीच अटक गई. उसने काफी कोशिश की, लेकिन खुद को बाहर नहीं निकाल पाया. यह देखकर उसका दोस्त मदद के लिए पहुंचा. दोस्त ने पहले उसे खींचकर निकालने की कोशिश की. जब इससे बात नहीं बनी तो उसने सोचा कि शायद उसी जगह से सिर निकालकर वह आसानी से बाहर निकल सकता है. लेकिन यह तरीका आजमाना उसे भी भारी पड़ गया. जैसे ही उसने अपना सिर उसी जगह डाला, उसकी गर्दन भी कुर्सी के बीच फंस गई.

बाहर आए सेफली

अब वहां एक व्यक्ति को बचाने के बजाय दो लोगों को निकालने की नौबत आ गई. वायरल वीडियो में दोनों एक साथ कुर्सियों में फंसे दिखाई दे रहे हैं. बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने स्थिति संभाली और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वीडियो की सबसे बड़ी सीख यह है कि किसी फंसे हुए व्यक्ति की मदद करते समय बिना सोचे वही तरीका खुद पर आजमाना ठीक नहीं है. खासकर जब गर्दन या सिर फंसा हो, तब मामला और भी संवेदनशील हो जाता है.

ऐसी स्थिति में सबसे पहले घबराने के बजाय व्यक्ति को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए. गर्दन को ज्यादा हिलाने, घुमाने या जोर लगाकर खींचने से बचना जरूरी है. अचानक झटका देने या सिर को जबरदस्ती बाहर निकालने की कोशिश से गर्दन में चोट लग सकती है और नसों पर भी असर पड़ सकता है. अगर व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो रही हो, तो तुरंत आसपास मौजूद लोगों या मेडिकल स्टाफ से मदद मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: OMG! कभी गुलाबी तो कभी अलग स्किन टोन की नाक, बीमारी के बाद ऐसे लुक बदलती हैं महिला

तेज गर्दन दर्द, हाथ-पैर में सुन्नपन या झनझनाहट, कमजोरी, चक्कर आना, चलने में परेशानी या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे गंभीर स्थिति मानना चाहिए. एक और जरूरी बात यह है कि गर्दन पर चोट लगने के बाद हर लक्षण तुरंत सामने आए, यह जरूरी नहीं. कुछ समस्याएं बाद में भी दिखाई दे सकती हैं. इसलिए ऐसी घटना के बाद व्यक्ति को अनावश्यक रूप से इधर-उधर घुमाने से बचना चाहिए.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button