पिता हो तो ऐसा...पढ़ाई के लिए बेटे को कंधे पर बिठाकर उफनती नदी को किया पार, देखें Viral Video
वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Jul 17, 2026, 11:00 AM IST
Viral Video: बिहार के बगहा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक पिता अपने कंधे पर बेटे को बिठाकर नदी पार कर रहा था। इस नजारे को देखकर हर कोई हौरान रह गया।
![]()
बेटे की पढ़ाई के लिए खतरे से खेल गया पिता (तस्वीर साभार- @bihar_youth_congress)
Viral Video: देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश (Flood Video) हो रही है। कुछ जगहों पर तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लिहाजा, उन जगहों पर जीवन-यापन पूरी तरह से प्रभावित है। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसके अलावा बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बिहार के बगहा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक पिता ने बेटे की पढ़ाई के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है।
बहुत पुरानी कहावत है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर किसी काम दिल और मेहनत से करेंगे, तो कोशिश कभी बेकार नहीं जाती। इसके कई उदाहरण आप सबने देखे होंगे और सुने भी होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। नेपाल में लगातार बारिश के कारण बिहार में कई नदियों उफान पर है। इसी कड़ी में बिहार के बगहा में भी एक नदी में काफी पानी है। जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो गया। ऐसे में एक पिता ने बेटे की पढ़ाई के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। पिता ने बेटे को अपने कंधे पर बिठाया और उफनती नदी को पार किया। इस दौरान जिस तरह का नजारा था उसने हर किसी को चौंका दिया। देखें वीडियो...
पिता का जज्बा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। साथ ही पिता के जज्बे की तारीफ भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bihar_youth_congress' ने भी शेयर किया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article